एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | बिहार उपचुनावः राजग तीन, बसपा एक सीट पर आगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार की चार विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के लिए शनिवार सुबह आठ बजे से जारी मतगणना के अब तक के रुझानों में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) तीन सीट और बसपा एक सीट पर आगे है।

देश की खबरें | बिहार उपचुनावः राजग तीन, बसपा एक सीट पर आगे

पटना, 23 नवंबर बिहार की चार विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के लिए शनिवार सुबह आठ बजे से जारी मतगणना के अब तक के रुझानों में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) तीन सीट और बसपा एक सीट पर आगे है।

निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के अनुसार तरारी, इमामगंज और बेलागंज सीट पर राजग के प्रत्याशी तथा रामगढ़ पर बसपा उम्मीदवार बढ़त बनाए हुए हैं।

इसके अनुसार रामगढ़ में आठवें दौर की मतगणना पूरी होने के बाद बसपा के सतीश कुमार यादव 47,005 मत हासिल कर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अशोक कुमार सिंह से आगे हैं।

इमामगंज निर्वाचन क्षेत्र में 12वें दौर की मतगणना पूरी होने के बाद हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) की दीपा कुमारी 51,132 मत हासिल कर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी राजद के रौशन कुमार से आगे हैं।

निर्वाचन आयोग के अनुसार तरारी से भाजपा प्रत्याशी विशाल प्रशांत 10वें चरण की गिनती में 66,865 मत हासिल कर पहले स्थान पर हैं।

बेलागंज सीट पर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल-यूनाइटेड (जद-यू) की उम्मीदवार एवं पूर्व विधान पार्षद मनोरमा देवी नौवें चरण की मतगणना के बाद 59,946 मत पाकर सबसे आगे हैं।

बिहार की इन चार विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए 13 नवंबर को मतदान हुए थे। उपचुनाव के नतीजे सत्तारूढ़ राजग, विपक्षी महागठबंधन और नवगठित जन सुराज पार्टी के लिए महत्वपूर्ण हैं।

इन विधानसभा क्षेत्र के मौजूदा विधायकों के लोकसभा के लिए निर्वाचित होने के बाद उपचुनाव जरूरी हो गए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 23, 2024 12:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).