देश की खबरें | बिहार : कैमूर में ट्रक से टकराई बस, तीन लोगों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार के कैमूर जिले के मोहनिया में रविवार तड़के एक बस सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और चार अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
भभुआ (बिहार), 29 सितंबर बिहार के कैमूर जिले के मोहनिया में रविवार तड़के एक बस सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और चार अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
मोहनिया के अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) प्रदीप कुमार ने कहा, ‘‘रविवार सुबह करीब 5:30 बजे सूचना मिली कि मोहनिया रोड पर बरहौनी सेवा निकेतन के समीप सड़क किनारे खडे एक ट्रक में एक बस ने पीछे से टक्कर मार दी। पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची।’’
बस में सवार यात्रियों ने पुलिस को बताया कि यह दुर्घटना तब हुई जब उनकी गाड़ी खड़े ट्रक से टकरा गई। बस गया से उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जा रही थी।
इस हादसे में मरने वालों की तत्काल पहचान नहीं हो सकी है।
एसडीपीओ ने बताया कि सभी घायलों को तुरंत नजदीकी सरकारी अस्पताल ले जाया गया और उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है।
उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है और अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 29, 2024 12:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

