एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | बाबासाहेब आंबेडकर का ‘अपमान’ करने के लिए लालू के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित करेगी बिहार भाजपा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की बिहार इकाई के अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने बुधवार को कहा कि बाबा साहब भीमराव आंबेडकर का अपमान करने के कारण राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद के खिलाफ पार्टी की राज्य कार्यकारिणी की बैठक में निंदा प्रस्ताव पारित किया जाएगा।

देश की खबरें | बाबासाहेब आंबेडकर का ‘अपमान’ करने के लिए लालू के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित करेगी बिहार भाजपा

पटना, दो जुलाई भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की बिहार इकाई के अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने बुधवार को कहा कि बाबा साहब भीमराव आंबेडकर का अपमान करने के कारण राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद के खिलाफ पार्टी की राज्य कार्यकारिणी की बैठक में निंदा प्रस्ताव पारित किया जाएगा।

बैठक शुरू होने से पहले जायसवाल ने पत्रकारों से बात की। इस बैठक में अन्य लोगों के अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी शामिल हो रहे हैं।

भाजपा की बिहार इकाई के प्रमुख ने कहा, ‘‘हम उत्साहित हैं कि रक्षा मंत्री, जो हमारी पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, यहां हैं... पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में जीत का संकल्प (विजय संकल्प) लेगी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘संसद के दोनों सदनों और राज्य विधानमंडल के सदस्यों सहित कुल 1,200 नेता बैठक में भाग ले रहे हैं जिसमें हम लालू प्रसाद के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित करेंगे क्योंकि उन्होंने हाल में आंबेडकर का अनादर किया था।’’

राजद अध्यक्ष के बेटे तेजस्वी यादव चुनाव में विपक्षी दलों के ‘इंडिया’ गठबंधन की कमान संभाल रहे हैं। हालांकि, एक वीडियो क्लिप को लेकर प्रसाद राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के निशाने पर हैं, जिसमें उनके पैरों के पास आंबेडकर की तस्वीर दिखाई दे रही है।

एक पखवाड़े पहले सीवान जिले में एक रैली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री पर तीखा हमला करते हुए कहा था कि राज्य के लोग दलित नेता के अपमान के लिए लालू को ‘‘कभी माफ नहीं करेंगे’’।

हालांकि, राजद ने दावा किया है कि तस्वीर प्रसाद के एक समर्थक के हाथ में थी, जो उन्हें उनके 78वें जन्मदिन पर बधाई देने आया था लेकिन ‘‘कैमरे के एंगल’’ के कारण दृश्य कुछ और ही प्रतीत हो रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 02, 2025 02:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).