देश की खबरें | बिहार बना ‘क्राइम कैपिटल ऑफ इंडिया’, नीतीश कुर्सी बचा रहे हैं: राहुल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बिहार में अपराध की कई हालिया घटनाओं को लेकर सोमवार को आरोप लगाया कि यह प्रदेश ‘‘ क्राइम कैपिटल ऑफ इंडिया ’’ बन गया है तथा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी कुर्सी बचा रहे हैं और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कोटे के मंत्री ‘ कमीशन ’ कमा रहे हैं।
नयी दिल्ली , 14 जुलाई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बिहार में अपराध की कई हालिया घटनाओं को लेकर सोमवार को आरोप लगाया कि यह प्रदेश ‘‘ क्राइम कैपिटल ऑफ इंडिया ’’ बन गया है तथा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी कुर्सी बचा रहे हैं और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कोटे के मंत्री ‘ कमीशन ’ कमा रहे हैं।
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि इस बार सिर्फ सरकार बदलने का नहीं , बिहार बचाने का चुनाव है।
उन्होंने एक खबर का हवाला दिया जिसमें कहा गया है कि बिहार में 11 दिनों में 31 हत्याएं हुई हैं।
कांग्रेस नेता ने ‘ एक्स ’ पर पोस्ट किया , ‘‘ बिहार बना ‘ क्राइम कैपिटल ऑफ इंडिया ’ - हर गली में डर , हर घर में बेचैनी। बेरोज़गार युवाओं को हत्यारा बना रहा है गुंडाराज। ’’
राहुल गांधी ने आरोप लगाया , ‘‘ मुख्यमंत्री कुर्सी बचा रहे हैं , भाजपा के मंत्री कमीशन कमा रहे हैं। ’’
उन्होंने पुरजोर शब्दों में कहा, ‘‘ मैं फिर दोहरा रहा हूं कि इस बार वोट सिर्फ सरकार बदलने का नहीं , बिहार को बचाने का है। ’’
हक
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 14, 2025 03:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

