देश की खबरें | बिहार: पुलिस हिरासत में हुई आरोपी की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुलिस ने मृतक के परिजनों के आरोप को खारिज कर दिया और कहा कि गिरफ्तार होने के तुरंत बाद आरोपी कृष्ण भगवान झा(55) उर्फ टुन्ना झा की हालत बिगड़ने लगी और मंगलवार तथा बुधवार की दरम्यानी रात उसकी मौत हो गयी।

पुलिस ने मृतक के परिजनों के आरोप को खारिज कर दिया और कहा कि गिरफ्तार होने के तुरंत बाद आरोपी कृष्ण भगवान झा(55) उर्फ टुन्ना झा की हालत बिगड़ने लगी और मंगलवार तथा बुधवार की दरम्यानी रात उसकी मौत हो गयी।

सहायक पुलिस अधीक्षक संजय पांडे ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘पोस्टमार्टम जांच रिपोर्ट आने के बाद ही उसकी मौत का कारण का पता चल सकेगा।"

पुलिस ने मंगलवार शाम को आरोपी को गिरफ्तार किया था।

पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा कि उसे सरायरंजन पुलिस थाना लाया गया, जिसके कुछ समय बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी थी।

उन्होंने बताया कि आरोपी को अस्पताल ले जाया गया, जहां पहुंचने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया।

मृतक के परिवार ने आरोप लगाया कि पुलिस हिरासत में मृतक को पीटा गया था। मृतक के परिवार के सदस्यों और स्थानीय लोगों ने मंगलवार रात जिला अस्पताल के पास विरोध प्रदर्शन किया और दोषी कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\