Bihar Communal Violence: सांप्रदायिक हिंसा को लेकर 45 लोग गिरफ्तार, पुलिस का दावा-स्थिति सामान्य
बिहार के सासाराम और बिहार शरीफ में बृहस्पतिवार को रामनवमी पर निकाली गई शोभायात्रा के दौरान भड़की सांप्रदायिक हिंसा के सिलसिले में अब तक 45 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. राज्य पुलिस मुख्यालय ने शनिवार को एक बयान जारी कर यह जानकारी दी.
पटना, 1 अप्रैल : बिहार के सासाराम और बिहार शरीफ में बृहस्पतिवार को रामनवमी पर निकाली गई शोभायात्रा के दौरान भड़की सांप्रदायिक हिंसा के सिलसिले में अब तक 45 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. राज्य पुलिस मुख्यालय ने शनिवार को एक बयान जारी कर यह जानकारी दी.
बयान में कहा गया है कि सासाराम और बिहार शरीफ में “सामान्य स्थिति बहाल कर दी गई है”, लेकिन वरिष्ठ अधिकारी प्रभावित क्षेत्रों में ऐहतियातन डेरा डाले हुए हैं और भारी संख्या में बलों की तैनाती भी बरकरार रखी गई है. यह भी पढ़ें : संजय राउत को हत्या की धमकी दिये जाने के मामले में पुणे में युवक को हिरासत में लिया गया
बयान के मुताबिक, रोहतास के जिला मुख्यालय सासाराम में हिंसा और आगजनी के सिलसिले में 18 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. वहीं, बिहार शरीफ में, जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा का मुख्यालय है, हिंसा के सिलसिले में 27 लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 01, 2023 03:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

