एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | बिहार: सारण में ‘ऑर्केस्ट्रा’ समूहों में जबरन शामिल की गईं 17 नाबालिग लड़कियों को मुक्त कराया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार के सारण जिले में पुलिस ने छापेमारी कर ऑर्केस्ट्रा समूहों में नाचने के लिए जबरन शामिल की गईं 17 नाबालिग लड़कियों को मुक्त कराया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | बिहार: सारण में ‘ऑर्केस्ट्रा’ समूहों में जबरन शामिल की गईं 17 नाबालिग लड़कियों को मुक्त कराया गया

सारण (बिहार), 24 मई बिहार के सारण जिले में पुलिस ने छापेमारी कर ऑर्केस्ट्रा समूहों में नाचने के लिए जबरन शामिल की गईं 17 नाबालिग लड़कियों को मुक्त कराया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में पांच ऑर्केस्ट्रा संचालकों को हिरासत में लिया है।

उन्होंने बताया कि मुक्त कराई गईं नाबालिगों में आठ पश्चिम बंगाल, चार ओडिशा, दो-दो झारखंड और दिल्ली तथा एक बिहार की निवासी है।

पत्रकारों से बात करते हुए सारण के पुलिस अधीक्षक (एसपी) कुमार आशीष ने कहा, "राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) से एक पत्र प्राप्त होने के बाद, कई गैर सरकारी संगठनों के सदस्यों ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर मशरख, पानापुर और इसुआपुर में छापेमारी की और 17 लड़कियों को बचाया, जिन्हें ऑर्केस्ट्रा समूहों में नृत्य करने के लिए मजबूर किया गया था।"

एसपी ने बताया कि छापेमारी बृहस्पतिवार और शुक्रवार को की गई।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने सभी बचाई गई लड़कियों के परिवार वालों को भी सूचित कर दिया है।

उन्होंने बताया, "पुलिस ने इस सिलसिले में पांच ऑर्केस्ट्रा संचालकों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।"

एसपी ने बताया कि पुलिस ने मई 2024 से अब तक 162 लड़कियों को बचाया है, जिन्हें ऑर्केस्ट्रा समूहों में नृत्य करने के लिए मजबूर किया गया था और 56 लोगों के खिलाफ 21 प्राथमिकी दर्ज की गई हैं।

योगेश जोहेब

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 24, 2025 01:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).