देश की खबरें | बिहार : एक गांव में दो दिनों में 16 लोगों की मौत; जहरीली शराब का संदेह
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राज्य के एक सुदूर गांव में दो दिनों में कम से कम 16 लोगों की मौत हुई है और संदेह है कि प्रदेश में यह घटना जहरीली शराब के कारण हुइ्र है। गौरतलब है कि राज्य में पिछले छह वर्षों से शराबबंदी है।
बेतिया (बिहार), 17 जुलाई राज्य के एक सुदूर गांव में दो दिनों में कम से कम 16 लोगों की मौत हुई है और संदेह है कि प्रदेश में यह घटना जहरीली शराब के कारण हुइ्र है। गौरतलब है कि राज्य में पिछले छह वर्षों से शराबबंदी है।
पश्चिम चम्पारण जिला प्रशासन की ओर से जारी बयान के अनुसार, मृतकों में से सिर्फ चार लोगों के परिजन ने मौत से पहले उनके शराब पीने की पुष्टि की है।
परिवार वालों की ओर से दिए गए दस्तावेजों के अनुसार, दो लोगों की मौत का कारण बीमारी प्रतीत होता है, जबकि बाकी 10 लोगों के परिजन ने उनकी मौत के कारणों के बारे में कुछ नहीं कहा है।
सभी मौतें लौरिया थाना क्षेत्र के देउरवा गांव में हुई हैं। आठ लोगों की मौत बृहस्पतिवार को हुई और शुक्रवार को भी इतने ही लोगों की मौत हुई।
संदिग्ध जहरीली शराब पीने के बाद बीमार हुए 36 वर्षीय मुमताज मियां के रिश्तेदार के बयान पर दर्ज प्राथमिकी के आधार पर अवैध शराब व्यापार में शामिल ठग साह के बेटे सुमित (22) सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मियां का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
गौरतलब है कि नीतीश कुमार सरकार द्वारा अप्रैल, 2016 से ही राज्य में शराब की बिक्री और सेवन दोनों पर पाबंदी लगा दी गयी थी।
प्रशासन द्वारा जारी बयान के अनुसार, जिलाधिकारी कुंदन कुमार ने गांव के लोगों से इस मामले में बिना डरे सूचनाएं साझा करने का अनुरोध किया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 17, 2021 08:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

