एजेंसी न्यूज

20 जुलाई की बड़ी खबरें

भारत और दुनिया की बड़ी खबरें एक साथ, एक ही जगह पढ़ने के लिए आप सही पेज पर हैं.

20 जुलाई की बड़ी खबरें
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit: Image File)

भारत और दुनिया की बड़ी खबरें एक साथ, एक ही जगह पढ़ने के लिए आप सही पेज पर हैं. इस लाइव ब्लॉग को हम लगातार अपडेट कर रहे हैं, ताकि ताजा खबरें आप तक पहुंचा सकें.कॉकरोच जनता पार्टी के संसद मार्च रोकने के लिए दिल्ली पुलिस का हल्का लाठीचार्ज

संसद का मानसून सत्र आज से शुरू

सीजेपी के संसद मार्च से पहले पुलिस ने किया हल्का लाठीचार्ज

संसद के मानसून सत्र की शुरुआत के बीच सोमवार, 20 जुलाई को जंतर-मंतर से संसद की ओर मार्च करने की कोशिश कर रहे कॉकरोच जनता पार्टी के सैकड़ों समर्थकों को तितर-बितर करने के लिए दिल्ली पुलिस ने हल्का लाठीचार्ज किया. यह जानकारी न्यूज एजेंसी एएनआई ने दी है. प्रदर्शन के कारण राजधानी के कई इलाकों में यातायात प्रभावित रहा. भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों और रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) के जवानों को तैनात किया गया है.

संसद मार्च पर आमादा 'कॉकरोच', पुलिस ने बंद किए रास्ते

दिल्ली पुलिस ने कहा कि नई दिल्ली जिले में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू है. इसके तहत पांच या उससे अधिक लोगों के जमा होने, जुलूस निकालने और प्रदर्शन करने पर प्रतिबंध है. पुलिस के अनुसार, केवल जंतर-मंतर पर पूर्व अनुमति के साथ प्रदर्शन की अनुमति है. पुलिस ने चेतावनी दी कि आदेशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 223 और अन्य संबंधित प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी.

इस बीच, प्रस्तावित मार्च का नेतृत्व कर रहे कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके और अन्य कार्यकर्ताओं को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई. पुलिस का कहना है कि संगठन ने मार्च के लिए कोई आधिकारिक अनुमति नहीं मांगी थी. वहीं, अनशन पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने कहा कि यदि सरकार शिक्षा व्यवस्था में हुई कथित विफलताओं और पेपर लीक मामलों की जिम्मेदारी स्वीकार करे या सांसद संसद में इस मुद्दे को उठाने का आश्वासन दें, तो वह अपना अनशन खत्म कर देंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 20, 2026 11:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).