31 दिसंबर की बड़ी खबरें और अपडेट्स

भारत और दुनिया की बड़ी खबरें एक साथ, एक ही जगह पढ़ने के लिए आप सही पेज पर हैं.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit: Image File)

भारत और दुनिया की बड़ी खबरें एक साथ, एक ही जगह पढ़ने के लिए आप सही पेज पर हैं. इस लाइव ब्लॉग को हम लगातार अपडेट कर रहे हैं, ताकि ताजा खबरें आप तक पहुंचा सकें.- जर्मनी में बैंक चोरी, 3,000 से ज्यादा लॉकरों से करोड़ों का सामान गायब

जर्मनी के एक बैंक में बड़ी सेंधमारी, 3,000 लॉकर तोड़कर करोड़ों उड़ाए

जर्मनी के एक बैंक में बड़ी सेंधमारी का मामला सामने आया है. पुलिस के मुताबिक, सोमवार (30 दिसंबर) तड़के पश्चिमी शहर गेल्जनकिर्शन के एक बैंक में सेंध लगाकर चोरों ने कम-से-कम 3 करोड़ यूरो का सामान चुरा लिया. यह सारा सामान बैंक के लॉकरों में था और खाताधारकों की अमानत था. एक पुलिस प्रवक्ता ने इस सेंधमारी को बेहद पेशेवर बताया और कहा कि इसे अंजाम देने के लिए व्यापक योजना, अंदरूनी जानकारी और मजबूत आपराधिक इरादे की जरूरत है.

सेंधमारी की जानकारी देते हुए पुलिस ने कहा कि चोर एक पार्किंग गैराज से बैंक में दाखिल हुए. उन्होंने तिजोरी वाले कमरे में एक बड़ा छेद किया और बाद में चुराए गए सामान के साथ उसी रास्ते से भाग निकले. तिजोरी में 3,000 से ज्यादा सेफ-डिपॉजिट बॉक्स को तोड़ा गया, जिनमें नकदी, गहने और सोना रखा था. हर बॉक्स के लगभग 10,000 यूरो के औसत बीमित मूल्य के आधार पर पुलिस ने कहा कि शुरुआती अनुमान के मुताबिक, कुल नुकसान लगभग 30 मिलियन यूरो है. हालांकि, यह आंकड़ा कहीं ज्यादा हो सकता है.

पढ़ें: जर्मनी के चोरों ने किया दुकानदारों की नाक में दम

प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने रविवार की रात के दौरान पार्किंग गैरेज की सीढ़ियों पर कई आदमियों को बड़े बैग ले जाते हुए देखा था. जांचकर्ताओं ने सीसीटीवी फुटेज की जांच कर ली है. रिपोर्टों के मुताबिक, सोमवार तड़के एक काली ऑडी आरएस 6 गैरेज से निकलती दिखी, जिसके अंदर नकाबपोश सवार थे. पुलिस ने कहा कि गाड़ी की नंबर प्लेट कुछ वक्त पहले उत्तरी जर्मन शहर हैनोवर में चुराई गई थी.

कुछ पीड़ितों ने पुलिस को बताया कि उनका नुकसान उनके लॉकर के बीमित मूल्य से कहीं ज्यादा है. पुलिस ने प्रभावित ग्राहकों से अलग-अलग आपराधिक शिकायतें दर्ज कराने के बजाय सीधे बैंक से संपर्क करने को कहा है. प्रभावित बैंक श्पारकासे, व्यक्तिगत जानकारी और नुकसान की रिपोर्ट जुटा रहा है और उन्हें जांच एजेंसी के साथ साझा किया जा रहा है.

पढ़ें: पेरिस: म्यूजियम से करोड़ों के गहने लूटने के संदिग्ध गिरफ्तार

Share Now

संबंधित खबरें

NAM vs SA 3rd ODI Match Live Score Update: विंडहोक में नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा वनडे मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? विंडहोक में नामीबिया बनाम दक्षिण अफ्रीका तीसरे वनडे मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Arun Jaitley Stadium Pitch Report: अरुण जेटली स्टेडियम में बरसेंगे रन या गिरेगा विकेटों का तूफान? रोमांचक मुकाबले से पहले जानें पिच रिपोर्ट

Namibia vs South Africa, 3rd ODI Match Live Toss And Scorecard: विंडहोक में नामीबिया के कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड