खेल की खबरें | भारत के आस्ट्रेलिया दौरे के दौरान खेली जाएगी बिग बैश लीग

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत के इस साल के आखिर में आस्ट्रेलिया के बहु प्रतीक्षित दौरे के दौरान बिग बैश लीग (बीबीएल) के दसवें सत्र का टूर्नामेंट भी खेला जाएगा। क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने बुधवार को देश की इस प्रमुख टी20 प्रतियोगिता के 61 मैचों का कार्यक्रम जारी किया।

मेलबर्न, 15 जुलाई भारत के इस साल के आखिर में आस्ट्रेलिया के बहु प्रतीक्षित दौरे के दौरान बिग बैश लीग (बीबीएल) के दसवें सत्र का टूर्नामेंट भी खेला जाएगा। क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने बुधवार को देश की इस प्रमुख टी20 प्रतियोगिता के 61 मैचों का कार्यक्रम जारी किया।

इस कार्यक्रम के अनुसार तीन दिसंबर को एडिलेड ओवल में एडिलेड स्ट्राइकर्स और मेलबर्न रेनेगेड्स के बीच खेले जाने वाले से मैच से बीबीएल की शुरुआत होगी। इसी दिन से भारत और आस्ट्रेलिया के बीच ब्रिस्बेन में पहला टेस्ट मैच शुरू होगा। बीबीएल का फाइनल अगले साल छह फरवरी को खेला जाएगा।

यह भी पढ़े | कुमार संगकारा का बड़ा बयान, कहा- सौरव गांगुली ने धोनी के लिए मजबूत नींव रखी.

महिला बीबीएल में 59 मैच होंगे और यह 17 अक्टूबर से 29 नवंबर तक खेला जाएगा।

क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने अपनी वेबसाइट पर जारी बयान में कहा, ‘‘कोविड-19 महामारी के कारण गर्मियों में क्रिकेट के कार्यक्रम में बदलाव के लिये मजबूर होना पड़ सकता है लेकिन आज की घोषणा 61 मैचों के कार्यक्रम की प्रतिबद्धता की पुष्टि करती है। ’’

यह भी पढ़े | ENG vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में मिली हार के बाद बेन स्टोक्स ने कहा- स्टुअर्ट ब्रॉड को टीम से बाहर करने का दुख नहीं.

कार्यक्रम के अनुसार बीबीएल में शुरू में आठ रात को मैचों के आयोजन के बाद पांच दिन का विश्राम लिया जाएगा क्योंकि इस बीच 11 से 15 दिसंबर के बीच भारत और आस्ट्रेलिया के बीच एडिलेड ओवल में दिन रात्रि टेस्ट मैच खेला जाना है।

भारत और आस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट मैच 26 से 30 दिसंबर तथा चौथा और अंतिम टेस्ट अगले साल तीन से सात जनवरी के बीच खेला जाएगा।

क्रिकेट आस्ट्रेलिया के बिग बैश लीग प्रमुख एलिस्टेयर डोबसन ने कहा कि कोविड-19 पर लगातार निगरानी रखी जाएगी। आस्ट्रेलिया में अभी तक इस बीमारी के 9000 मामले सामने आये हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘हमें कोविड-19 की स्थिति पर पैनी निगाह रखनी होगी। हम सुरक्षित और सफल टूर्नामेंट के लिये संबंधित सरकारी एजेंसियों, जैव सुरक्षित वातावरण के विशेषज्ञों, मैच स्थलों, क्लबों, खिलाड़ियों, प्रसारक सहभागियों और अपनी निजी टीमों के साथ मिलकर काम करेंगे। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\