देश की खबरें | बिधूड़ी ने लोकसभा सदस्य बनने के बाद विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली भाजपा विधायक एवं विपक्ष के नेता रामवीर सिंह बिधूड़ी ने मंगलवार को दक्षिण दिल्ली लोकसभा सीट से अपने निर्वाचन के मद्देनजर विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया।

नयी दिल्ली, 18 जून दिल्ली भाजपा विधायक एवं विपक्ष के नेता रामवीर सिंह बिधूड़ी ने मंगलवार को दक्षिण दिल्ली लोकसभा सीट से अपने निर्वाचन के मद्देनजर विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया।

बिधूड़ी ने बदरपुर से विधायक और विधानसभा में विपक्ष के नेता के रूप में अपना त्यागपत्र दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल को सौंपा।

नयी लोकसभा के लिए अधिसूचना छह जून को जारी की गई थी। नियमों के अनुसार, इस अधिसूचना के 14 दिनों के भीतर किसी को विधानसभा या लोकसभा सीट से इस्तीफा देना होगा।

उनके कार्यालय से जारी एक बयान में कहा गया, "बिधूड़ी ने विधानसभा अध्यक्ष को अपना इस्तीफा सौंप दिया है।"

बिधूड़ी ने विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल को उनके सहयोग के लिए धन्यवाद दिया और विपक्ष के नेता के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान अपने साथी विधायकों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

बिधूड़ी के इस्तीफे के बाद दिल्ली विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायकों की संख्या घटकर सात रह गई है। पार्टी ने अभी तक विधानसभा में विपक्ष के नए नेता की नियुक्ति नहीं की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\