विदेश की खबरें | अमेरिका में टीका निर्माताओं से बातचीत करेगा बाइडन का वैज्ञानिक दल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. बाइडन के चीफ ऑफ स्टाफ रॉन क्लेन ने बताया कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चुनाव में हार स्वीकार नहीं की है जिसका मतलब यह है कि सरकार बड़े पैमाने पर टीकाकरण अभियान के लिए जो जमीनी तैयारी कर रही है उसकी जानकारी बाइडन के दल को नहीं मिल पा रही है।
बाइडन के चीफ ऑफ स्टाफ रॉन क्लेन ने बताया कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चुनाव में हार स्वीकार नहीं की है जिसका मतलब यह है कि सरकार बड़े पैमाने पर टीकाकरण अभियान के लिए जो जमीनी तैयारी कर रही है उसकी जानकारी बाइडन के दल को नहीं मिल पा रही है।
क्लेन ने कहा, ‘‘संभावना है कि टीकाकरण का काम संभवत: दिसंबर या जनवरी में आरंभ हो । स्वास्थ्य एवं मानव सेवा विभाग (एचएचएस) के अधिकारी टीकाकरण अभियान शुरू की योजना बना रहे हैं। हमारे विशेषज्ञों को उनसे जल्द से जल्द बात करने की जरूरत है ताकि सत्ता हस्तांतरण के दौरान कुछ छूट न जाए।’’
यह भी पढ़े | पेन पृथकवास में पर सीए ने कहा पहला टेस्ट निर्धारित समय पर.
सरकार में संक्रामक रोगों के शीर्ष विशेषज्ञ डॉ. एंथनी फाउची ने कहा कि निवर्तमान और आगामी प्रशासन के बीच समन्वय की कमी के कारण जन स्वास्थ्य संकट की स्थिति और बिगड़ सकती है। उन्होंने कहा, ‘‘यदि हम उनके साथ मिलकर काम करना शुरू कर दें तो यह निश्चित ही अच्छा होगा।’’
राष्ट्रपति चुनाव में जीत दर्ज करने वाले जो बाइडन का दल टीका निर्माताओं से ऐसे समय संपर्क साधने का प्रयास कर रहा है जब अमेरिका में कोरोना वायरस महामारी कहर बरपा रही है और संभवत: यह सबसे खतरनाक चरण में पहुंच चुकी है।
यह भी पढ़े | America: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पहली बार मानी हार, लेकिन चुनाव में धांधली का लगाया आरोप.
क्लेन ने बताया कि फाइजर तथा अन्य दवा कंपनियों से बातचीत इस हफ्ते शुरू की जाएगी।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 16, 2020 01:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

