विदेश की खबरें | बाइडन के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने माल्टा में चीन के विदेश मंत्री से मुलाकात की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. व्हाइट हाउस ने रविवार को कहा कि इस मुलाकात का उद्देश्य ऐसे वक्त में ‘‘जिम्मेदारीपूर्वक संबंध बनाए रखना है’’, जब प्रतिद्वंद्वी ताकतों के बीच तनावपूर्ण संबंध और परस्पर संदेह का माहौल हो।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

व्हाइट हाउस ने रविवार को कहा कि इस मुलाकात का उद्देश्य ऐसे वक्त में ‘‘जिम्मेदारीपूर्वक संबंध बनाए रखना है’’, जब प्रतिद्वंद्वी ताकतों के बीच तनावपूर्ण संबंध और परस्पर संदेह का माहौल हो।

उसने एक बयान में कहा कि दोनों नेताओं ने ‘‘स्पष्ट, ठोस और रचनात्मक चर्चा’’ की। दुनिया की दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाले देश संवाद की गुंजाइश बनाए रखने का प्रयास कर रहे हैं।

राष्ट्रपति बाइडन ने हाल में जी20 शिखर सम्मेलन में भारत की यात्रा के दौरान चीन के प्रधानमंत्री ली क्विंग से बातचीत की थी।

बाइडन ने प्रशांत क्षेत्र में चीन के प्रभाव को चुनौती देने के लिए जापान, दक्षिण कोरिया, भारत, वियतनाम और अन्य देशों के साथ संबंधों को मजबूत करने पर काम किया है। हालांकि, उन्होंने गत रविवार को वियतनाम की राजधानी हनोई में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि इन गठबंधन का अभिप्राय: चीन के साथ ‘‘शीत युद्ध’’ से नहीं है।

व्हाइट हाउस ने कहा कि सुलिवन और वांग ने दोनों देशों के बीच संबंध, वैश्विक तथा क्षेत्रीय सुरक्षा के मुद्दों, यूक्रेन में रूस के युद्ध और ताइवान जलडमरूमध्य पर चर्चा की।

सुलिवन ने माल्टा के प्रधानमंत्री रॉबर्ट अबेला से भी मुलाकात की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Score Update: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 58वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर प्लेऑफ की उम्मीदों को मजबूत करना चाहेगी पंजाब किंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू