विदेश की खबरें | सीनेट की मंजूरी मिलने के बाद यूक्रेन को वायु रक्षा हथियार, तोपखाने भेजेंगे बाइडन: जेलेंस्की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. इस पैकेज में यूक्रेन के लिए 61 अरब अमेरिकी डॉलर का प्रावधान है।
इस पैकेज में यूक्रेन के लिए 61 अरब अमेरिकी डॉलर का प्रावधान है।
जेलेंस्की ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट के जरिए कहा कि बाइडन ने उन्हें यह भी आश्वासन दिया कि इस सहायता पैकेज में तोपें भी शामिल होंगी।
अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने इस सप्ताह के अंत में 95 अरब अमेरिकी डॉलर के पैकेज को मंजूरी दी थी जिसमें अन्य सहयोगियों के लिए भी सहायता का प्रावधान है। यूक्रेन को अब अमेरिकी सीनेट की मंजूरी का इंतजार है।
यूक्रेन को नई मारक क्षमता की सख्त जरूरत है क्योंकि रूस ने उसके खिलाफ हमले तेज कर दिए हैं। जेलेंस्की ने बताया कि उन्होंने और बाइडन ने रूस द्वारा ‘‘हजारों मिसाइल, ड्रोन और बमों का उपयोग करके हवाई हमले’’ किए जाने पर भी चर्चा की।
उनके बात करने से कुछ ही मिनट पहले रूस ने खारकीव टीवी टॉवर पर हमला किया था। दोनों नेताओं ने इस हमले पर भी बात की।
जेलेंस्की ने कहा, ‘‘रूस शहर को निर्जन बनाने के अपने इरादे का स्पष्ट संकेत दे रहा है।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 23, 2024 11:48 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

