विदेश की खबरें | बाइडन हिंद-प्रशांत क्षेत्र में क्वाड सहयोगियों के साथ जल्द भागीदारी को इच्छुक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र में अपने सहयोगियों ऑस्ट्रेलिया, भारत और जापान के साथ जल्द से जल्द सहयोग करने की इच्छा जताई है। यह जानकारी प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी।

वॉशिंगटन, पांच मार्च अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र में अपने सहयोगियों ऑस्ट्रेलिया, भारत और जापान के साथ जल्द से जल्द सहयोग करने की इच्छा जताई है। यह जानकारी प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी।

क्वाड देशों में जापान, भारत, ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका शामिल हैं। चारों देशों ने 2017 में हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन के आक्रामक रवैये का मुकाबला करने के लिए ‘‘क्वाड’’ या चार देशों का गठबंधन बनाने के प्रस्ताव को मूर्त रूप दिया था।

प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने ‘पीटीआई’ से कहा, ‘‘राष्ट्रपति बाइडन की ऑस्ट्रेलिया, भारत और जापान के अपने समकक्षों के साथ गर्मजोशी से एवं सकारात्मक बातचीत हुई है और वह हिंद-प्रशांत क्षेत्र में अपने सहयोगियों के साथ जल्द से जल्द सीधी भागीदारी के लिए इच्छुक हैं।’’

अधिकारी ने बताया कि शपथ ग्रहण करने के 50 दिनों से भी कम समय में अमेरिका के राष्ट्रपति बाइडन, विदेश मंत्री टोनी ब्लिंकन, रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जैक सुलिवान सहित प्रशासन के वरिष्ठ सदस्यों ने क्वाड देशों के अपने समकक्षों के साथ बातचीत की है।

बाइडन ने दुनिया के जिन शीर्ष दस नेताओं को फोन किया उनमें क्वाड देशों के नेता भी शामिल हैं। उन्होंने जापान के प्रधानमंत्री योशाहिदे सुगा से 27 जनवरी को, ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरीसन से तीन फरवरी को और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आठ फरवरी को बात की थी।

ऑस्ट्रेलिया, भारत, जापान और अमेरिका के समूह को क्वाड के नाम से जाना जाता है और बाइडन प्रशासन इसे मजबूती देने में लगा हुआ है।

क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की पहली बैठक हो चुकी है। जापान की मीडिया ने पिछले महीने खबर दी थी कि क्वाड शिखर सम्मेलन की तैयारियां जारी हैं।

नीरज

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? कोलंबो में न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Australia Women vs India Women, 3rd T20I Match Video Highlights: एडिलेड में टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत, पहली बार ऑस्ट्रेलिया में जीती सीरीज; यहां देखें मैच का वीडियो हाइलाइट्स

England vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 42nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा इंग्लैंड बनाम श्रीलंका के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Australia Women vs India Women, 3rd T20I Scorecard: एडिलेड में टीम इंडिया ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया को 17 रनों से हराकर सीरीज पर किया कब्जा; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का स्कोरकार्ड

\