अमेरिका: निर्वाचित अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कार्यकाल के पहले 100 दिन में 10 करोड़ लोगों के कोरोना टीकाकरण का लिया संकल्प
निर्वाचित अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कार्यकाल के पहले 100 दिन में 10 करोड़ लोगों के कोरोना वायरस टीकाकरण का संकल्प लिया. बाइडन ने राष्ट्रपति का कार्यभार संभालने पर पहले 100 दिन में कोविड-19 टीके की 10 करोड़ खुराक मुहैया कराने का संकल्प लिया.
अमेरिका, 9 दिसंबर: निर्वाचित अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) ने कार्यकाल के पहले 100 दिन में 10 करोड़ लोगों के कोरोना वायरस (Coronavirus) टीकाकरण का संकल्प लिया. बाइडन ने राष्ट्रपति का कार्यभार संभालने पर पहले 100 दिन में कोविड-19 टीके (COVID19 Vaccine) की 10 करोड़ खुराक मुहैया कराने का संकल्प लिया. महामारी से निपटने के लिए अपनी टीम का परिचय करवाते हुए बाइडन ने डेलावेयर में मंगलवार को कहा कि आंरभ में नई सरकार की शीर्ष तीन प्राथमिकताएं होंगी.
उन्होंने अमेरिकी जनता से अगले 100 दिन तक मास्क पहनने की अपील की ताकि कोरोना वायरस को फैलने से रोका जा सके. उन्होंने कहा कि संघीय कार्यालयों एवं सार्वजनिक परिवहन सेवाओं में इसे अनिवार्य किया गया है. इसके बाद बाइडन ने इसी अवधि में दस करोड़ अमेरिकी लोगों के बीच टीका वितरित करने का वादा भी किया.
यह भी पढ़ें: Coronavirus Vaccine Update: अमेरिकी नियामकों ने Pfizer के टीके पर सकारात्मक विश्लेषण दिया
नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि उनके कार्यकाल के पहले 100 दिन के भीतर वायरस को इतना तो काबू में लाया जा सकेगा कि अधिकांश स्कूलों को फिर से खोला जा सके. बाइडन ने कहा, "बच्चों को फिर से स्कूल भेजना राष्ट्रीय प्राथमिकता होनी चाहिए."
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 09, 2020 09:02 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

