विदेश की खबरें | आसियान से संबंध मजबूत करने के लिये 10 करोड़ डॉलर की सहायता की घोषणा करेंगे बाइडन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. बाइडन मंगलवार को 10 सदस्यीय दक्षिण पूर्व एशियाई राष्ट्र संघ (आसियान) के एक डिजिटल शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।

बाइडन मंगलवार को 10 सदस्यीय दक्षिण पूर्व एशियाई राष्ट्र संघ (आसियान) के एक डिजिटल शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।

यह 2017 के बाद पहला मौका होगा जब कोई अमेरिकी राष्ट्रपति इस संगठन के शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेगा। इससे पहले डोनाल्ड ट्रंप ने इसमें हिस्सा लिया था।

यह सम्मेलन ऐसे समय में हो रहा है जब चीन के राष्ट्रीय सुरक्षा और आर्थिक विरोधी के तौर पर बढ़ने के मद्देनजर बाइडन प्रशांत क्षेत्र में अमेरिकी मौजूदगी को मजबूती देने की कोशिशों में जुटे हैं।

इस कोष से स्वास्थ्य, नई जलवायु पहल, कोविड के कारण बिगड़े आर्थिक हालातों को पटरी पर लाने और शिक्षा कार्यक्रमों पर धन खर्च किया जाएगा।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\