विदेश की खबरें | बाइडन ने ‘अमेरिका का आत्मविश्वास बढ़ाने’ के लिए नासा की टीम की प्रशंसा की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. नासा ने पिछले महीने छह पहियों वाले रोवर को सफलतापूर्वक मंगल की सतह पर उतारकर इतिहास रचा था।

नासा ने पिछले महीने छह पहियों वाले रोवर को सफलतापूर्वक मंगल की सतह पर उतारकर इतिहास रचा था।

बाइडन ने अंतरिक्ष एजेंसी के जेट प्रणोदन प्रयोगशाला की टीम के नेतृत्व से वीडियो कांफ्रेंस के जरिए बातचीत की और ‘पर्सेवियरेंस रोवर’ के 18 फरवरी को मंगल की सतह पर उतरने की घटना पर खुशी जाहिर की।

‘पर्सेवियरेंस’ नासा द्वारा भेजा गया सबसे बड़ा आधुनिक रोवर है और 1970 के दशक के बाद से मंगल की सतह पर सफलतापूर्वक उतरने वाला यह नौवां अंतरिक्ष यान है।

ग्रह पर जीवन की संभावना तलाशने के अभियान के लिए इस यान ने करीब सात महीने में 30 करोड़ मील की दूरी तय की।

बाइडन ने नासा की टीम को कहा, ‘‘यह मंगल की सतह पर पर्सेवियरेंस के उतरने से भी कहीं अधिक बड़ा क्षण है। यह अमेरिकियों की इच्छा शक्ति के बारे में है और आपने इसे लौटाने का काम किया है।’’

पिछले महीने पर्सेवियरेंस के मंगल की सतह पर उतरने की घटना को बाइडन ने टेलीविजन पर देखा था और नासा के कार्यवाहक प्रशासक स्टीव जुर्स्की को पर्सेवियरेंस से जुड़ी टीम को उनकी ओर से धन्यवाद देने को कहा था।

बाइडन ने कहा कि वह टीम से व्यक्तिगत तौर पर सीधी बात करना चाहते थे जो इस श्रेय की हकदार थी।

बाइडन ने कहा, ‘‘हम मंगल पर रोवर भेज सकते हैं, हम महामारी को हरा सकते हैं। ऐसा कोई काम नहीं है जिसे विज्ञान, उम्मीद और दृष्टिकोण की मदद से एक देश के तौर पर हम कर नहीं सकते हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\