विदेश की खबरें | बाइडन ने रिच वर्मा को प्रबंधन और संसाधन का उप विदेश मंत्री नामित किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने भारतीय मूल के अमेरिकी वकील एवं राजनयिक रिच वर्मा को एक शीर्ष कूटनीतिक पद के लिए नामित किया है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

वाशिंगटन, 24 दिसंबर अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने भारतीय मूल के अमेरिकी वकील एवं राजनयिक रिच वर्मा को एक शीर्ष कूटनीतिक पद के लिए नामित किया है।

वर्मा (54) अभी मुख्य विधि अधिकारी और मास्टरकार्ड में हेड ऑफ ग्लोबल पब्लिक पॉलिसी हैं। वह 16 जनवरी 2015 से 20 जनवरी 2017 तक भारत में अमेरिका के राजदूत भी रहे।

अगर सीनेट उनके नाम पर मुहर लगाती है तो वह प्रबंधन एवं संसाधनों के उप विदेश मंत्री पद पर तैनात होंगे जिससे वह विदेश विभाग में शीर्ष पद पर तैनात होने वाले भारतीय-अमेरिकी बन जाएंगे।

बाइडन ने शुक्रवार को वर्मा के नामांकन की घोषणा की थी।

वर्मा ओबामा प्रशासन के दौरान विधायी मामलों के लिए सहायक विदेश मंत्री भी रह चुके हैं। इससे पहले वह अमेरिकी सीनेटर हैरी रीड के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार भी रह चुके हैं।

हार्वर्ड विश्वविद्यालय में लक्ष्मी मित्तल साउथ एशिया इंस्टीट्यूट में विशेषज्ञ और मशहूर वकील रौनक डी देसाई ने कहा, ‘‘राजदूत वर्मा विदेश विभाग में दूसरे नंबर के अधिकारी बनने के लिए एकदम योग्य हैं। उनके अनुभव और दूरदृष्टि की व्यापकता उन्हें दुनियाभर में अमेरिकी हितों और मूल्यों को बढ़ावा देने तथा उनकी रक्षा करने में एक शक्तिशाली नेता बनाती है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Score Update: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट