विदेश की खबरें | सुनक के साथ मुलाकात के बाद महाराजा चार्ल्स के साथ बैठक के लिए विंडसर कैसल रवाना हुए बाइडन
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन की तीन देशों की यात्रा का प्रारंभिक पड़ाव ब्रिटेन है, जहां वह मई में महाराजा चार्ल्स तृतीय की ताजपोशी के बाद पहली बार उनसे मुलाकात करेंगे। बाइडन ने चार्ल्स के राज्याभिषेक समारोह में हिस्सा नहीं लिया था। बाइडन ने इसमें हिस्सा लेने के लिए अपनी पत्नी जिल बाइडन को भेजा था।
अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन की तीन देशों की यात्रा का प्रारंभिक पड़ाव ब्रिटेन है, जहां वह मई में महाराजा चार्ल्स तृतीय की ताजपोशी के बाद पहली बार उनसे मुलाकात करेंगे। बाइडन ने चार्ल्स के राज्याभिषेक समारोह में हिस्सा नहीं लिया था। बाइडन ने इसमें हिस्सा लेने के लिए अपनी पत्नी जिल बाइडन को भेजा था।
बाइडन और चार्ल्स इस यात्रा का उपयोग जलवायु मुद्दों पर ध्यान आकर्षित करने के लिए भी करेंगे, विशेष रूप से विकासशील अर्थव्यवस्थाओं में अधिक स्वच्छ ऊर्जा प्रयासों में शामिल होने के लिए निजी कंपनियों को कैसे प्रोत्साहित किया जाए, इस पर केंद्रित एक मंच की मेजबानी करेंगे।
इस दौरान बाइडन ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक के साथ छठी बैठक करेंगे और यूक्रेन में युद्ध सहित कई वैश्विक मुद्दों पर बातचीत करेंगे। दोनों देश कीव के सबसे मजबूत समर्थकों में से हैं, और ब्रिटेन ने व्हाइट हाउस पर यूक्रेन को सैन्य सहायता प्रदान करने के लिए और अधिक आक्रामक कदम उठाने के लिए दबाव डाला है।
नेताओं की बातचीत का उद्देश्य अमेरिका और ब्रिटेन के बीच तथाकथित स्थायी "विशेष संबंध" को रेखांकित करना है। बाइडन ने चार्ल्स के एक फोन कॉल के दौरान उनसे कहा था कि वह उनके राज्याभिषेक में शामिल नहीं हो पा रहे हैं लेकिन वह जल्द ही आएंगे।
बाइडन ने आखिरी बार नवंबर 2021 में स्कॉटलैंड के ग्लासगो में सीओपी26 संयुक्त राष्ट्र जलवायु शिखर सम्मेलन में तत्कालीन राजकुमार चार्ल्स के साथ औपचारिक बातचीत की थी।
बाइडन के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने कहा कि राष्ट्रपति विशेष रूप से जलवायु मुद्दे पर महाराजा चार्ल्स की प्रतिबद्धता का "बहुत सम्मान" करते हैं।
विंडसर कैसल जाने से पहले, बाइडन ने यूक्रेन और अन्य मामलों पर चर्चा करने के लिए लंदन में प्रधानमंत्री सुनक के आधिकारिक आवास 10 डाउनिंग सेंट पर सुनक के साथ मुलाकात की।
बाइडन ने स्वीकार किया है कि यूक्रेन को क्लस्टर बम मुहैया कराना एक "कठिन निर्णय" था, लेकिन साथ ही यह भी कहा कि यूक्रेन का गोला-बारूद खत्म हो रहा है और रूसी सेनाओं से लड़ना जारी रखने के लिए उसे हथियारों की जरूरत है।
बाइडन ने सीएनएन के साथ एक साक्षात्कार में कहा, ‘‘मुझे इसे करने के लिए आश्वस्त होने में थोड़ा समय लगा। लेकिन मुझे लगता है कि उन्हें (यूक्रेन को) इसकी ज़रूरत थी।’’
सुनक ने अमेरिकी फैसले से खुद को अलग कर लिया है। सुनक ने शनिवार को कहा, ‘‘ब्रिटेन एक संधि का हस्ताक्षरकर्ता है जो क्लस्टर हथियारों के उत्पादन या उपयोग पर प्रतिबंध लगाता है और उनके उपयोग को हतोत्साहित करता है।’’ अमेरिका उस समझौते का पक्षकार नहीं है।
सुनक ने कहा, ‘‘हम रूस के अवैध और अकारण आक्रमण के खिलाफ यूक्रेन का समर्थन करने के लिए अपना योगदान देना जारी रखेंगे, हमने भारी युद्धक टैंक और हाल ही में लंबी दूरी के हथियार प्रदान करके ऐसा किया है और उम्मीद है कि सभी देश यूक्रेन का समर्थन करना जारी रखेंगे।’’
सुलिवन ने क्लस्टर हथियारों पर असहमति को अधिक तवज्जो नहीं देते हुए कहा, "मुझे लगता है कि आप प्रधानमंत्री सुनक और राष्ट्रपति बाइडन को यूक्रेन को लेकर रणनीतिक रूप से सहमत पाएंगे।’’
जब बाइडन और सुनक सोमवार को 10 डाउनिंग सेंट गार्डन में चाय पर मिले, तो वही एकता पेश की। बाइडन ने अमेरिका और ब्रिटेन के बीच संबंधों को चट्टान की तरह मजबूत बताया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)