एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | बाइडन हैं तैयार अगले राष्ट्रपति चुनाव के लिए: पत्नी जिल बाइइन का संकेत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. उन्होंने एसोसिएटेड प्रेस को एक खास साक्षात्कार में इस बात का संकेत दिया।

विदेश की खबरें | बाइडन हैं तैयार अगले राष्ट्रपति चुनाव के लिए: पत्नी जिल बाइइन का संकेत
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

उन्होंने एसोसिएटेड प्रेस को एक खास साक्षात्कार में इस बात का संकेत दिया।

वैसे तो जो बाइडन काफी पहले ही कह चुके हैं कि उनका राष्ट्रपति चुनाव में फिर से उतरने का इरादा है लेकिन उन्होंने अबतक इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की है। वैसे उन्होंने इन प्रश्नों को ज्यादा तवज्जो नहीं दी है कि क्या वह राष्ट्रपति पद पर बने रहने के लिए बहुत बुजुर्ग हो गये हैं। वह दूसरे कार्यकाल के आखिर तक 86 साल के हो जायेंगे।

जिल बाइडन ने कहा, ‘‘वह (जो बाइडन) कहते हैं कि उन्होंने अपना सफर पूरा नहीं किया है।’’

जिल बाइडन अफ्रीका की पांच दिवसीय यात्रा के तहत दूसरे एवं आखिरी पड़ाव में नैरोबी में थीं।

जिल बाइडन ने कहा, ‘‘उन्हें कितनी बार कहना होगा ताकि आपको विश्वास हो।’’

बाइडन के सहयोगियों का कहना है कि प्रथम चंदा संग्रहण दौर के समापन के बाद अप्रैल में यह घोषणा की जा सकती है।

बताया जाता है कि प्रथम महिला की राष्ट्रपति बाइडन के भावी कार्यक्रम के संदर्भ में अहम भूमिका रहती है।

जिल बाइडन ने हंसते हुए कहा, ‘‘(इसीलिए) क्योंकि मैं उनकी पत्नी हूं।’’

हालांकि उन्होंने इस सवाल को खारिज कर दिया कि राष्ट्रपति पद के लिए पुन: चुनाव में उतरा जाए, इस विषय में उनका निर्णायक अहम होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 25, 2023 12:32 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).