विदेश की खबरें | बाइडन ने कोविड-19 टीकाकरण अभियान की ‘‘धीमी गति’’ की आलोचना की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. बाइडन ने कहा, ‘‘हमें ईमानदार होने की आवश्यकता है। अगले कुछ सप्ताह और महीने हमारे देश के लिए बहुत मुश्किल होने वाले है। महामारी के बाद ये संभवत: सबसे मुश्किल महीने होंगे।’’

बाइडन ने कहा, ‘‘हमें ईमानदार होने की आवश्यकता है। अगले कुछ सप्ताह और महीने हमारे देश के लिए बहुत मुश्किल होने वाले है। महामारी के बाद ये संभवत: सबसे मुश्किल महीने होंगे।’’

बाइडन ने ऐसे समय में यह बयान दिया है, जब अमेरिका में कोरोना वायरस वैश्विक महामारी से 3,36,000 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है।

बाइडन ने अमेरिकी नागरिकों से कहा कि वे आगामी चुनौतियों के लिए ‘‘अपनी कमर कस लें’’। उन्होंने अंदेशा जताया कि चीजें ‘‘बेहतर होने से पहले बदतर होंगी।’’

ट्रंप प्रशासन ने इस महीने की शुरुआत में कहा था कि उसकी साल के अंत तक टीके की दो करोड़ खुराक वितरित करने की योजना है, लेकिन रोग नियंत्रण केंद्र के आंकड़ों के अनुसार, एक करोड़ 14 लाख खुराक वितरित की गई हैं और केवल 21 लाख लोगों को पहली खुराक मिल पाई है।

बाइडन ने कहा कि मौजूदा गति से यदि टीकाकरण जारी रहा, तो अमेरिकियों को टीका देने में महीनों नहीं, बल्कि वर्षों का समय लग जाएगा।

उन्होंने टीकाकरण की गति पांच से छह गुणा तेज करने का संकल्प लिया, लेकिन साथ ही स्वीकार किया कि इसके बावजूद अमेरिकियों को टीका देने में ‘‘महीनों का समय’’ लग जाएगा।

बाइडन 20 जनवरी को कार्यभार संभालेंगे।

उन्होंने कहा कि उन्होंने अपनी टीम को निर्देश दिया है कि वह चीजों को पटरी पर लाने के लिए अधिक आक्रामक रुख अपनाए।

बाइडन ने कहा, ‘‘मैं अभियान को सही दिशा में आगे ले जाने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा दूंगा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान