विदेश की खबरें | बाइडन को न्यूयॉर्क सबवे गोलीबारी की घटना की जानकारी दी गयी: व्हाइट हाउस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन को न्यूयॉर्क में एक मेट्रो रेल सबवे में भयावह गोलीबारी की घटना पर जानकारी दी गयी है जिसमें कम से कम 16 लोग घायल हो गये। व्हाइट हाउस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

वाशिंगटन, 12 अप्रैल अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन को न्यूयॉर्क में एक मेट्रो रेल सबवे में भयावह गोलीबारी की घटना पर जानकारी दी गयी है जिसमें कम से कम 16 लोग घायल हो गये। व्हाइट हाउस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

व्हाइट हाउस ने कहा, ‘‘राष्ट्रपति बाइडन को न्यूयॉर्क सिटी सबवे गोलीबारी की घटना के संबंध में ताजा घटनाक्रम की जानकारी दी गयी है।’’

बाइडन आयोवा में डेस मोइन्स की अपनी यात्रा के लिए रवाना हो चुके हैं।

व्हाइट हाउस ने कहा, ‘‘व्हाइट हाउस के वरिष्ठ स्टाफ सदस्य मेयर एडम्स और पुलिस आयुक्त सीवेल के साथ संपर्क में हैं और उन्हें जरूरत पड़ने पर किसी भी तरह की सहायता देने की पेशकश कर रहे हैं।’’

घटना के बाद कानून प्रवर्तन अधिकारी मंगलवार को सुबह व्यस्त समय में घटी इस घटना की जांच कर रहे हैं।

पुलिस चश्मदीदों से किसी भी तरह की जानकारी कानून प्रवर्तन अधिकारियों को देने को कह रही है और लोगों को इलाके से दूरी बनाकर रखने की सलाह दी जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Sri Lanka Women, 1st T20I Match Preview: आज वेस्टइंडीज महिला बनाम श्रीलंका महिला के बीच खेला जाएगा पहला टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्क्वाड समेत सभी डिटेल्स

Israel-Iran War: ईरान में बड़े सैन्य अभियानों के बीच एयर इंडिया ने मध्य पूर्व की सभी उड़ानें रद्द की, यात्रियों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

Australia Women vs India Women, 3rd ODI 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच तीसरा वनडे? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

US‑Israel Joint Attack on Iran: ईरान पर इजरायल-अमेरिका का एक साथ मिसाइल हमला, अटैक के बीच ट्रंप की चेतावनी, 'हथियार छोड़ो, वरना मौत पक्की'

\