विदेश की खबरें | बाइडन ने प्यूर्टो रिको में तूफान फियोना से हुए नुकसान के जायजे से पहले मदद का आश्वासन दिया
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

इस द्वीप में रहने वाले 14.7 लाख उपभोक्ताओं में से करीब 90 प्रतिशत की बिजली बहाल कर दी गयी है लेकिन 1,37,000 से अधिक अन्य लोग अब भी अंधेरे में रहने को विवश हैं। इनमें से सर्वाधिक प्रभावित क्षेत्र प्यूर्टो रिको के दक्षिणी और पश्चिमी क्षेत्र हैं।

अन्य 66,000 उपभोक्ताओं तक पानी नहीं पहुंच रहा।

बाइडन ने प्रतिबद्धता जताई कि अमेरिकी सरकार प्यूर्टो रिको को उसके हाल पर नहीं छोड़ेगी। इस द्वीपीय इलाके में 2017 में भी और अधिक शक्तिशाली तूफान मारिया आया था और उससे हुई तबाही से यह अभी उबर ही रहा है।

उन्होंने रविवार को अपने आधिकारिक ट्विटर खाते पर प्यूर्टो रिको और फ्लोरिडा के निवासियों को दिये संदेश में लिखा, ‘‘हम देख रहे हैं कि आप किन चीजों से गुजर रहे हैं और हम आपके साथ हैं।’’

फ्लोरिडा पिछले हफ्ते तूफान इयान से हुए नुकसान से उबरने में लगा है। तूफान के कारण यहां 60 से ज्यादा लोगों की मौत हुई। नुकसान का जायजा लेने के लिए बाइडन के बुधवार को फ्लोरिडा का दौरा करने की योजना है।

वहीं प्यूर्टो रिको के गवर्नर पेड्रो पियरलुइसी ने कहा कि वह तूफान से हुई क्षति से उबरने के प्रयासों को लेकर बाइडन को अवगत कराएंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)