विदेश की खबरें | बाइडेन और ट्रम्प इंडियाना से प्राइमरी चुनाव जीते

इंडियाना में डेमोक्रेटिक पार्टी के प्रत्याशी के लिए चुनाव नतीजे पहले से ही मालूम थे क्योंकि बाइडेन के प्रतिद्वंद्वियों ने अपना नाम वापस ले लिया था।

इंडियाना से जीत के साथ ही पूर्व उपराष्ट्रपति 1,911 प्रतिनिधियों का आंकड़ा छूने के करीब पहुंच चुके हैं जो डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद का नामांकन हासिल करने के लिए आवश्यक है।

यह भी पढ़े | कोरोना के खिलाफ लड़ाई में भारत के साथ आया अमेरिका, अगले हफ्ते भेजेगा 100 वेंटीलेटर्स.

बाइडेन ने सात राज्यों में प्राइमरी चुनाव में जीत दर्ज की। उन्हें मंगलवार को हुए चुनाव में सबसे अधिक प्रतिनिधि पेन्सिलवेनिया से मिले। वह मैरीलैंड, इंडियाना, रहोडे आइलैंड, न्यू मैक्सिको, मोंटाना और दक्षिण डकोटा से चुनाव जीते।

कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के कारण इंडियाना में प्राइमरी चुनाव में चार हफ्तों की देरी हुई।

यह भी पढ़े | Coronavirus का असर: ब्रिटेन ने बदले Sex के नियम, अब इनके साथ नहीं बना सकेंगे संबंध.

नौ राज्यों और डिस्ट्रिक्ट ऑफ कोलंबिया के मतदाताओं ने मंगलवार को हुए प्राइमरी चुनाव में भाग लिया।

जिन राज्यों में मतदान हुआ उनमें इडाहो, इंडियाना, आयोवा, मैरीलैंड, मोंटाना, न्यू मैक्सिको, पेन्सिलवेनिया, रहोडे आइलैंड और दक्षिण डकोटा शामिल हैं।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)