देश की खबरें | बिबेक देबरॉय ने "संविधान को बदले जाने’’ का संकेत दिया : कांग्रेस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस ने मंगलवार को लोगों को आगाह किया कि प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के अध्यक्ष बिबेक देबरॉय ने "संविधान को बदले जाने’’ पर जोर दिया है जिसके निर्माता बी आर आंबेडकर थे।

नयी दिल्ली, 15 अगस्त कांग्रेस ने मंगलवार को लोगों को आगाह किया कि प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के अध्यक्ष बिबेक देबरॉय ने "संविधान को बदले जाने’’ पर जोर दिया है जिसके निर्माता बी आर आंबेडकर थे।

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने एक आलेख में देबरॉय की टिप्पणियों का जिक्र करते हुए कहा, "यह हमेशा संघ परिवार का एजेंडा रहा है। सावधान रहें!"

रमेश ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट किया, "इस 77वें स्वतंत्रता दिवस पर, प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के अध्यक्ष ने संविधान को बदलने का संकेत दिया है, जिसके निर्माता डॉ. आंबेडकर थे। वे चाहते हैं कि देश एक नए संविधान को अंगीकार करे।’’

देबरॉय ने अपने आलेख में लिखा, "हमारा मौजूदा संविधान काफी हद तक 1935 के भारत शासन अधिनियम पर आधारित है। इस तरह से, यह औपनिवेशिक विरासत भी है। 2002 में संविधान की समीक्षा के लिए गठित एक आयोग की रिपोर्ट आई थी लेकिन यह पूरे मन से किया गया प्रयास नहीं था।"

उन्होंने कहा "कानून सुधार के कई पहलुओं की तरह, यहां और वहां कोई बदलाव काम नहीं करेगा। हमें पहले सिद्धांत से शुरुआत करनी चाहिए, जैसा संविधान सभा की बहसों में है। भारत को 2047 के लिए किस संविधान की जरूरत है?"

देबरॉय ने कहा, "हम जो भी चर्चा करते हैं उसका अधिकांश हिस्सा संविधान के साथ शुरू और समाप्त होता है। कुछ संशोधनों से काम नहीं चलेगा... हमें पहले सिद्धांत से शुरू करना चाहिए, यह पूछना चाहिए कि प्रस्तावना में इन शब्दों- समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष, लोकतांत्रिक, न्याय, स्वतंत्रता और समानता- का अब क्या मतलब है। हम लोगों को खुद को एक नया संविधान देना होगा।''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\