खेल की खबरें | बियांका आंद्रीस्कू और टॉमी पॉल मियामी ओपन के चौथे दौर में
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. आंद्रीस्कू ने तीसरी दफा मियामी ओपन के चौथे दौर में प्रवेश किया।
आंद्रीस्कू ने तीसरी दफा मियामी ओपन के चौथे दौर में प्रवेश किया।
रविवार को खेले गए अन्य मैचों में दुनिया की नौंवे नंबर की खिलाड़ी और तोक्यो ओलंपिक की स्वर्ण पदक विजेता बेलिंडा बेनसिच ने रूस की कैटरीना एलेक्सांद्रोवा को 7-6, 6-3 से शिकस्त दी।
चेक गणराज्य की मार्केटा वोंद्रोयूसोवा ने हमवतन कैरोलिना प्लिस्कोवा को 6-1, 6-2 से मात दी।
वहीं पुरुषों के वर्ग में अमेरिका के टॉमी पॉल और दुनिया के 10वें नंबर के खिलाड़ी टेलर फ्रिट्ज ने सीधे सेटों में अगले दौर में प्रवेश किया।
पॉल ने स्पेन के एलेजांद्रो डेविडोविच फोकिना को 6-3, 7-5 से पराजित किया जबकि फ्रिट्ज ने कनाडा के डेनिस शापोवालोव पर 6-4, 6-4 से जीत हासिल की।
दुनिया के आठवें नंबर के होल्गर रूने ने अर्जेंटीना के डिएगो श्वार्टजमैन पर 6-4, 6-2 से फतह हासिल की। वहीं रूस के आंद्रे रूबलेव ने मियोमीर केसमानोविच की चुनौती 6-1, 6-2 से खत्म की।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 27, 2023 01:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

