खेल की खबरें | आईपीएल मेगा नीलामी में अच्छे दाम पर बिके भुवनेश्वर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. दो साल से अधिक समय से भारतीय टीम से बाहर भुवनेश्वर कुमार का अनुभव आईपीएल टीमों को लुभाने के लिये काफी था जिन्हें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने नीलामी के दूसरे दिन 10 करोड़ 75 लाख रूपये में खरीदा ।

जेद्दा, 25 नवंबर दो साल से अधिक समय से भारतीय टीम से बाहर भुवनेश्वर कुमार का अनुभव आईपीएल टीमों को लुभाने के लिये काफी था जिन्हें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने नीलामी के दूसरे दिन 10 करोड़ 75 लाख रूपये में खरीदा ।

न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज केन विलियमसन और ग्लेन फिलिप्स , मुंबई के शारदुल ठाकुर, पृथ्वी साव और अजिंक्स रहाणे को खरीदार नहीं मिला ।

आईपीएल के अगले सत्र से पहले 35 वर्ष के होने वाले भुवनेश्वर ने 287 टी20 मैचों में 300 विकेट लिये हैं । उन्होंने आखिरी बार भारत के लिये नवंबर 2022 में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था।

लेकिन नीलामी के समीकरण ऐसे हैं कि हर टीम को कम से कम तीन भारतीय तेज गेंदबाज चाहिये और पूल इतना बड़ा भी नहीं है । इसी वजह से भुवनेश्वर, चोटों से प्रभावित रहने वाले दीपक चाहर (मुंबई इंडियंस नौ करोड़ 25 लाख रूपये) , टेस्ट रिजर्व मुकेश कुमार (दिल्ली कैपिटल्स द्वारा आरटीएम में आठ करोड़ रूपये) को अच्छे दाम मिले । आकाश दीप को लखनऊ सुपर जाइंट्स ने आठ करोड़ रूपये में खरीदा । चाहर और भुवनेश्वर दोनों पावरप्ले में गेंद को स्विंग करा लेते हैं । वहीं मुकेश डैथ ओवरों में अच्छे यॉर्कर डालने के लिये मशहूर हैं ।

स्पिन गेंदबाजी ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर को गुजरात टाइटंस ने सोमवार को आईपीएल मेगा नीलामी के दूसरे दिन 3.20 करोड़ रुपये में खरीदा। तुषार देशपांडे को राजस्थान रॉयल्स ने साढे करोड़ रूपये में खरीदा ।

दक्षिण अफ्रीका के अनुभवी फाफ डु प्लेसिस और वेस्टइंडीज के रोवमैन पावेल को क्रमश: दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स ने दो करोड़ रुपये और 1.50 करोड़ रुपये में खरीदा। दक्षिण अफ्रीका के मार्को जानसेन को पंजाब किंग्स ने सात करोड़ रूपये में खरीदा ।

पिछली बार 18 करोड़ रूपये में बिके इंग्लैंड के सैम कुरेन को चेन्नई सुपर किंग्स ने दो करोड़ 40 लाख रूपये में खरीदा । हार्दिक पंड्या के भाई कृणाल पंड्या को आरसीबी ने पांच करोड़ 75 लाख रूपये में खरीदा । नीतिश राणा को राजस्थान रॉयल्स ने चार करोड़ 20 लाख रूपये में अपनी टीम में शामिल किया ।

बिना बिके खिलाड़ियों को दिन के अंत में त्वरित नीलामी के दौरान खरीदार मिल सकते हैं यदि उनके नाम फ्रेंचाइजी द्वारा दिए जाते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू