एजेंसी न्यूज

भूटान के प्रधानमंत्री लोटे शेरिंग ने COVID-19 टीकाकरण अभियान शुरू करने पर पीएम मोदी को दी बधाई

भूटान के प्रधानमंत्री लोटे शेरिंग और श्रीलंका के प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे ने दुनिया का सबसे बड़ा कोविड-19 टीकाकरण अभियान शुरू करने के लिए शनिवार को अपने भारतीय समकक्ष नरेन्द्र मोदी को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि इससे महामारी के चलते लोगों द्वारा सहन की गई पीड़ा खत्म हो होगी. भारतीय उच्चायोग ने अपने ट्वीट में टीकाकरण अभियान की जानकारी दी.

भूटान के प्रधानमंत्री लोटे शेरिंग ने COVID-19 टीकाकरण अभियान शुरू करने पर पीएम मोदी को दी बधाई
पीएम मोदी और भूटान के पीएम लोटे शेरिंग (Photo Credit-Twitter)

थिंपू/कोलंबो, 17 जनवरी: भूटान के प्रधानमंत्री लोटे शेरिंग (Lotay Tshering) और श्रीलंका के प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे (Mahinda Rajapaksa) ने दुनिया का सबसे बड़ा कोविड-19 (COVID-19) टीकाकरण अभियान शुरू करने के लिए शनिवार को अपने भारतीय समकक्ष नरेन्द्र मोदी को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि इससे महामारी के चलते लोगों द्वारा सहन की गई पीड़ा खत्म हो होगी. मोदी ने शनिवार को दुनिया का सबसे बड़ा कोविड-19 टीकाकरण अभियान शुरू किया, जिसके तहत कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ जंग में अग्रिम मोर्चे पर डटे स्वास्थ्यकर्मियों को सबसे पहले टीका लगाया जा रहा है. देशभर के चिकित्सा केन्द्रों में 'कोविशील्ड' तथा 'कोवैक्सीन' टीके लगाए गए हैं.

शेरिंग ने ट्वीट किया, "मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) और भारत की जनता को आज शुरू किए ऐतिहासिक राष्ट्रव्यापी कोविड-19 टीकाकरण (Vaccine) अभियान के लिए बधाई देता हूं. उम्मीद है कि इससे वे सभी पीड़ाएं खत्म हो जाएंगी, जिन्हें महामारी के दौरान हमने सहा है." अपने फेसबुक अकांउट पर इसी तरह के एक पोस्ट में शेरिंग ने कहा कि इतनी बढ़ी संख्या में टीका हासिल करने और उसके वितरण में प्रधानमंत्री ने प्रबल और कृपालु नेतृत्व का प्रदर्शन किया है. उन्होंने कहा, "हम महामहिम (प्रधानमंत्री मोदी) और भारत के लोगों के अच्छे स्वास्थ्य और कल्याण की प्रार्थना करते हैं." अपने जवाब में मोदी ने शेरिंग की शुभकामनाओं के लिए उनका आभार जताया.

यह भी पढ़ें: Coronavirus Cases: फ्रांस में COVID-19 से मरने वालों का आंकड़ा 70 हजार के पार, एक दिन में 196 लोगों की हुई मौत

मोदी ने ट्वीट, "भूटान के प्रधानमंत्री का शुक्रिया. जिस टीके को पहले इतने कम समय में तैयार करना असंभव माना जा रहा था, यह हमारे वैज्ञानिकों, डॉक्टरों और नवोन्मेषकों के प्रयासों की वजह से वास्तविकता बन गया है." उन्होंने कहा कि पृथ्वी को स्वस्थ रखने के लिए भारत सबकुछ करने को तैयार है. राजपक्षे ने ट्विटर पर टीकाकरण अभियान शुरू करने के लिए मोदी और भारत सरकार को बधाई दी.

श्रीलंका के प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, "इतने व्यापक स्तर पर कोविड-19 टीकाकरण अभियान शुरू करने के वास्ते अत्यंत अहम कदम उठाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी और भारत सरकार को बधाई. हमने इस विशानकारी महामारी के अंत को देखना शुरू कर दिया है." राजपक्षे ने भारतीय उच्चायोग द्वारा ट्विटर पर किए गए पोस्ट की प्रतिक्रिया में ट्वीट किया. भारतीय उच्चायोग ने अपने ट्वीट में टीकाकरण अभियान की जानकारी दी.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 17, 2021 12:24 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).