देश की खबरें | भोटिया जनजाति का अपने समुदाय की महिला पर अभद्र टिप्पणी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन, आरोपी शिक्षक की गिरफ्तारी की मांग

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तराखंड के गोपेश्वर में भोटिया जनजाति के लोगों ने सोशल मीडिया पर अपने समुदाय की एक महिला के बारे में शिक्षक की कथित अभद्र टिप्पणी के खिलाफ शनिवार को विरोध प्रदर्शन किया और आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार करने की मांग की।

गोपेश्वर, पांच मार्च उत्तराखंड के गोपेश्वर में भोटिया जनजाति के लोगों ने सोशल मीडिया पर अपने समुदाय की एक महिला के बारे में शिक्षक की कथित अभद्र टिप्पणी के खिलाफ शनिवार को विरोध प्रदर्शन किया और आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार करने की मांग की।

पारंपरिक परिधान पहनकर बड़ी संख्या में एकत्र हुई समुदाय की महिला सदस्यों ने यहां स्थित गोपीनाथ मंदिर से एक रैली निकाली और कलेक्टरेट पर पहुंचकर धरना दिया तथा शिक्षक भगवती प्रसाद पुरोहित की गिरफ्तारी की मांग की।

पुरोहित ने भोटिया जनजाति की महिला को लक्ष्य करके एक लेख में कथित रूप से कुछ अभद्र टिप्पणियां की थीं। इस लेख को दीपक ढौंडियाल नाम के एक व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर अपलोड किया था।

ढौंडियाल को इस सिलसिले में नोटिस भेजा गया है। प्रदर्शनकारियों ने जिलाधिकारी को छह सूत्रीय ज्ञापन सौंपा और पुरोहित को गिरफ्तार नहीं करने पर आगामी बजट सत्र के दौरान विधानसभा का घेराव करने की भी धमकी दी।

धरने के दौरान प्रदर्शनकारियों ने कहा कि शिक्षकों से सामाज को सही दिशा में ले जाने की अपेक्षा की जाती है, लेकिन पुरोहित शिक्षक होने के बावजूद समाज को तोड़ने में व्यस्त थे।

पुरोहित इससे पहले भी इस तरह के विवाद में शामिल रहे हैं और बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने पर उन्हें जेल भी जाना पड़ा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान