देश की खबरें | मुंबई में भोजपुरी अभिनेता ने आत्महत्या की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. एक भोजपुरी अभिनेता ने यहां अंधेरी उपनगर में किराये के अपने फ्लैट में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, 29 सितम्बर एक भोजपुरी अभिनेता ने यहां अंधेरी उपनगर में किराये के अपने फ्लैट में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अंबोली थाने के एक अधिकारी ने बताया कि अक्षय उत्कर्ष (26) फ्लैट में अपनी महिला मित्र के साथ रहते थे और रविवार की रात वह फंदे से लटके हुए पाये गये।

यह भी पढ़े | उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू कोरोना पॉजिटिव, लता मंगेशकर ने जल्द ठीक होने की प्रार्थना की: 29 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

महिला के अनुसार वह और उत्कर्ष रात 11 बजे तक बातें कर रहे थे और इसके बाद वह अपने कमरे में चले गये। बाद में उन्होंने खिड़की से उत्कर्ष को लटकते हुए देखा।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि इसके बाद महिला ने पुलिस और पड़ोसियों को सूचना दी। उत्कर्ष को अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

यह भी पढ़े | Babri Masjid Demolition Judgment: मथुरा से भी दो आरोपी सीबीआई अदालत में होंगे पेश.

मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है लेकिन प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि उत्कर्ष फिल्म उद्योग में काम पाने के लिए संघर्ष कर रहे थे और शहर में रहने के लिए उन्हें अपने मित्रों से रुपये भी उधार लेने पड़े थे।

पुलिस ने बताया कि वह दो साल पहले मुंबई आए थे और पिछले छह महीनों से अपनी महिला मित्र के साथ फ्लैट में रह रहे थे।

अंबोली थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सोमेश्वर कामथे ने बताया कि आकस्मिक मौत की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\