जरुरी जानकारी | भीम यूपीआई के ग्राहक इस प्लेटफॉर्म के जरिए शिकायत दर्ज करा सकेंगे: एनपीसीआई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. डिजिटल लेनदेन के लिए भीम यूपीआई का इस्तेमाल करने वाले ग्राहक अब भुगतान प्लेटफॉर्म में जोड़ी गई नई सुविधा की मदद से अपने लंबित लेनदेन की स्थित का पता लगाने के साथ ही शिकायत भी दर्ज करा सकेंगे।

नयी दिल्ली, 16 मार्च डिजिटल लेनदेन के लिए भीम यूपीआई का इस्तेमाल करने वाले ग्राहक अब भुगतान प्लेटफॉर्म में जोड़ी गई नई सुविधा की मदद से अपने लंबित लेनदेन की स्थित का पता लगाने के साथ ही शिकायत भी दर्ज करा सकेंगे।

नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) ने मंगलवार को कहा कि यह कदम आरबीआई द्वारा ग्राहक के अनुकूल और पारदर्शी निवारण तंत्र बनाने के दिशानिर्देशों के अनुरूप है।

एक विज्ञप्ति में कहा गया कि एनपीसीआई ने भीम यूपीआई पर ‘यूपीआई हेल्प’ को चालू किया है।

शुरुआत में एनपीसीआई ने इस सुविधा को भीम ऐप पर भारतीय स्टेट बैंक, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक के ग्राहकों के लिए चालू किया है।

विज्ञप्ति के मुताबिक ग्राहक अपने लंबित लेनदेन की स्थिति का पता लगाने, लेनदेन संबंधी शिकायतों के लिए कर सकेंगे। ऐप में मर्चेंट लेनदेन के लिए शिकायत करने की सुविधा भी होगी।

पेटीएम पेमेंट्स बैंक और टीजेएसबी सहकारी बैंक के ग्राहक भी जल्द ही यूपीआई-हेल्प का लाभ ले सकेंगे। एनपीसीआई ने कहा कि यूपीआई का इस्तेमाल करने वाले अन्य बैंकों के ग्राहक भी आगामी महीनों में इस सुविधा का लाभ ले सकेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट