जरुरी जानकारी | भेल ने रेणुका गेरा को निदेशक-औद्योगिक प्रणाली नियुक्त किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सरकारी स्वामित्व वाली इंजीनियरिंग फर्म, भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) ने मंगलवार को एक दिसंबर, 2020 से रेणुका गेरा अपना निदेशक (औद्योगिक प्रणाली और उत्पाद) नियुक्त किया है।

नयी दिल्ली, एक दिसंबर सरकारी स्वामित्व वाली इंजीनियरिंग फर्म, भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) ने मंगलवार को एक दिसंबर, 2020 से रेणुका गेरा अपना निदेशक (औद्योगिक प्रणाली और उत्पाद) नियुक्त किया है।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि भेल के निदेशक मंडल में अपनी नियुक्ति के बाद 57 वर्षीय रेणुका गेरा ने कंपनी के निदेशक (औद्योगिक प्रणाली और उत्पाद) का पदभार ग्रहण कर लिया है।

यह भी पढ़े | सर्दियों में इन कामों को करने से करते हैं आनाकानी, कोरोना काल में पड़ सकता है महंगा.

बयान के अनुसार उन्होंने एस बालकृष्णन की जगह ली है।

गेरा को एक दिसंबर, 2020 से भेल के बोर्ड में निदेशक (1एस एंड पी) के रूप में नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति सेवानिवृत्ति की तारीख (31 अगस्त, 2023) या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, तक के लिए की गई है।

यह भी पढ़े | Government Jobs 2020: राज्य, केंद्र, रेलवे, बैंक, आर्मी, नेवी, डिफेंस और पुलिस की लेटेस्ट सरकारी भर्तियों की पूरी लिस्ट यहां करें चेक.

इससे पहले, गेरा कार्यकारी निदेशक के रूप में भेल के उद्योग क्षेत्र के व्यापार खंड की अगुवाई कर रही थीं।

वह दिल्ली कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार इंजीनियरिंग में स्नातक है।

उन्होंने वर्ष 1984 में कंपनी के ट्रांसमिशन बिजनेस ग्रुप में इंजीनियर प्रशिक्षु के रूप में भेल में अपने करियर की शुरुआत की थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\