एजेंसी न्यूज

Asian Games 2023: भवानी देवी प्री क्वार्टर फाइनल में पहुचीं, सिंगापुर की जूलियट जी मिन हेंग को 5-2 से दी मात, तलवारबाजी में जगी पहले पदक की उम्मीद

भारत की स्टार तलवारबाज भवानी देवी एशियाई खेलों में महिलाओं की साबरे स्पर्धा में अपने पूल में शीर्ष पर रहकर प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई.

Asian Games 2023: भवानी देवी प्री क्वार्टर फाइनल में पहुचीं, सिंगापुर की जूलियट जी मिन हेंग को 5-2 से दी मात, तलवारबाजी में जगी पहले पदक की उम्मीद
C. A. Bhavani Devi (Photo Credit: X)

हांगझोउ, 26 सितंबर: भारत की स्टार तलवारबाज भवानी देवी एशियाई खेलों में महिलाओं की साबरे स्पर्धा में अपने पूल में शीर्ष पर रहकर प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई. तलवारबाजी में एशियाई खेलों में भारत के लिये पहले पदक की उम्मीद ओलंपियन भवानी देवी ने अपने पांचों प्रतिद्वंद्वियों को मात देकर पूल में पहला स्थान हासिल किया. यह भी पढ़ें: Asian Games 2023: भारतीय हॉकी टीम ने सिंगापुर को 16-1 से रौंदकर हराया, कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने दागे 4 गोल

उन्होंने पहले सिंगापुर की जूलियट जी मिन हेंग को 5 . 2 से हराया. उसके बाद सउदी अरब की अलहस्ना अलअम्माद को 5 . 1 से मात दी. एशियाई चैम्पियनशिप कांस्य पदक विजेता भवानी ने कारिना डोसपे को 5 . 3 से हराने के बाद उजबेकिस्तान की जेनब दायिबेकोवा और बांग्लादेश की रूकसाना खातून को 5 . 1 के अंतर से हराया.

तोक्यो ओलंपिक के लिये क्वालीफाई करने वाली भारत की पहली तलवारबाज रही भवानी का सामना अब थाईलैंड की टी फोकाउ से होगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 26, 2023 10:23 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).