जरुरी जानकारी | भारती इंफ्राटेल, इंडस टावर के विलय की प्रक्रिया पूरी; वोडाफोन आइडिया को मिले 3,760 करोड़ रुपये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारतीय इंफ्राटेल और इंडस टावर के विलय की प्रक्रिया पूरी हो गयी है। इस विलय से एक बड़ी मोबाइल टावर कंपनी अस्तित्व में आएगी।

नयी दिल्ली, 19 नवंबर भारतीय इंफ्राटेल और इंडस टावर के विलय की प्रक्रिया पूरी हो गयी है। इस विलय से एक बड़ी मोबाइल टावर कंपनी अस्तित्व में आएगी।

शेयर बाजार को दी गयी सूचना के अनुसार विलय के तहत वोडाफोन आइडिया को इंडस टावर में 11.15 प्रतिशत हिस्सेदारी के एवज में 3,760.1 करोड़ रुपये नकद मिले हैं।

यह भी पढ़े | Indira Priyadarshini Nature Safari Mohraenga’ Inauguration Live Streaming: छत्तीसगढ़ के CM भूपेश बघेल राज्य के नए टूरिस्ट डेस्टिनेशन का कर रहे है उद्घाटन, यहां देखें लाइव.

नई कंपनी के प्रवर्तक के रूप में वोडाफोन समूह की हिस्सेदारी 28.12 प्रतिशत होगी जबकि एयरटेल समूह की हिस्सेदारी करीब 36.7 प्रतिशत होगी।

भारती इंफ्राटेल ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा, ‘‘...निदेशक मंडल ने 10-10 रुपये के 757,821,804 इक्विटी शेयर वोडाफोन समूह तथा 10-10 रुपये के 87,506,900 इक्विटी शेयर पीएस एशिया होल्डिंग इनवेस्टमेंट्स (मारीशस) लि. (प्रोविडेंस) को आबंटित किये जो क्रमश: 28.12 प्रतिशत और 3.25 प्रतिशत हिस्सेदारी के बराबर हैं।

यह भी पढ़े | PM SVANidhi Scheme: कोरोना संकट के बीच मोदी सरकार अपना व्यवसाय शुरू करने के लिए दे रही है लोन, अब तक 12 लाख लोगों ने उठाया पीएम स्‍वनिधि योजना का फायदा; जानिए योजना से जुड़ी पूरी डिटेल.

कंपनी ने कहा कि इंडस और इंफ्राटेल के विलय की प्रक्रिया पूरी हो गयी है। वोडाफोन आइडिया को इंडस में 11.15 प्रतिशत हिस्सेदारी के एवज में 3,760.1 करोड़ रुपये नकद प्राप्त हुए हैं।

विलय के बाद अस्तित्व में आयी कंपनी के प्रबंधक निदेशक और सीईओ (मुख्य कार्यपालक अधिकारी) विमल दयाल होंगे। उनकी नियुक्ति शेयरधारकों की मंजूरी की तारीख से प्रभावी मानी जाएगी। कंपनी शेयरधारकों की मंजूरी लेने के लिये जरूरी कदम उठाएगी।

नई कंपनी का नाम इंडस टावर लि. होगा।

भारती इंफ्राटेल के अनुसार, ‘‘कंपनी के नाम में बदलाव कंपनी कानून, 2013 के तहत सभी सांविधिक जरूरतों को पूरा करने पर निर्भर है...।’’

प्रक्रिया पूरी होने के बाद इस बारे में सूचना शेयर बाजारों को दी जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर छठे स्थान पर पहुंची सनराइजर्स हैदराबाद, शीर्ष तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

KKR vs SRH, TATA IPL 2026 6th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत का स्वाद चखा, केकेआर को 65 रनों से दी पटखनी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Jan Vishwas Bill 2026: राज्यसभा में पास हुआ जन विश्वास बिल, 16 अप्रैल को महिला आरक्षण पर होगी अहम चर्चा

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी