देश की खबरें | भारती ने लाउडस्पीकर,शोभायात्राओं पर उप्र जैसी ही नीति बनाने की मांग की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की वरिष्ठ नेता उमा भारती ने धार्मिक शोभायात्राओं तथा लाउडस्पीकर के इस्तेमाल पर नियम बनाने के उत्तर प्रदेश सरकार के फैसले का बुधवार को स्वागत किया और मध्य प्रदेश में भी इसी प्रकार की नीति बनाए जाने की मांग की।

भोपाल,20 अप्रैल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की वरिष्ठ नेता उमा भारती ने धार्मिक शोभायात्राओं तथा लाउडस्पीकर के इस्तेमाल पर नियम बनाने के उत्तर प्रदेश सरकार के फैसले का बुधवार को स्वागत किया और मध्य प्रदेश में भी इसी प्रकार की नीति बनाए जाने की मांग की।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस सप्ताह की शुरुआत में निर्देश दिए थे कि कोई भी धार्मिक जुलूस बिना अनुमति के नहीं निकाले जाएंगे और लाउडस्पीकर के इस्तेमाल से दूसरों को असुविधा नहीं होनी चाहिए।

भारती ने ट्वीट किया,‘‘ योगी आदित्यनाथ सरकार द्वारा लिए गए नीतिगत फैसले सराहनीय हैं।’’

पूर्व केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि ध्वनि प्रदूषण से तंत्रिका तंत्र संबंधी रोग बढ़ रहे हैं, लोगों को रात में शंतिपूर्ण तरीके से सोने को मिलना चाहिए।

उन्होंने कहा,‘‘ इसलिए रात दस बजे से सुबह सात बजे तक लाउडस्पीकर के इस्तेमाल पर सख्त नियमन होना चाहिए। सार्वजनिक कार्यक्रमों के लिए ध्वनि एम्पलीफायर के इस्तेमाल की अनुमति इस शर्त पर दी जानी चाहिए कि केवल वहां बैठे लोग ही इसे सुन सकें। धर्म के आधार पर भेदभाव नहीं होना चाहिए।’’

उन्होंने कहा कि लाउडस्पीकर से अस्पताल तथा स्कूल में अशांति फैलती है तथा इससे छात्रों, बीमार लोगों और बुजुर्गों को परेशानी होती है। भारती ने साथ ही यह भी कहा कि ध्वनि और समय की सीमा डीजे के लिए तथा जुलूसों के लिए भी निर्धारित की जानी जानी चाहिए।

उन्होंने कहा,‘‘ हमें मध्य प्रदेश के लिए भी इसी प्रकार का निर्णय लेना चाहिए।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 3rd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच कल खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

\