जरुरी जानकारी | महाराष्ट्र, कर्नाटक में किसानों को 800 करोड़ रुपये के फसल बीमा मुहैया करायेगी भारती एक्सा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. निजी क्षेत्र की बीमा कंपनी भारती एक्सा जनरल इंश्योरेंस ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसे महाराष्ट्र और कर्नाटक की राज्य सरकारों ने किसानों का 800 करोड़ रुपये के फसल बीमा करने के लिये चुना है।

नयी दिल्ली, 23 जुलाई निजी क्षेत्र की बीमा कंपनी भारती एक्सा जनरल इंश्योरेंस ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसे महाराष्ट्र और कर्नाटक की राज्य सरकारों ने किसानों का 800 करोड़ रुपये के फसल बीमा करने के लिये चुना है।

कंपनी ने एक विज्ञप्ति में बताया कि इसके तहत दोनों राज्यों के किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत बीमा का लाभ मिलेगा। उसने कहा कि उसे महाराष्ट्र के छह जिलों और कर्नाटक के तीन जिलों में अगले तीन साल तक प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का क्रियान्वयन करने को कहा गया है।

यह भी पढ़े | कोरोना की चपेट में उत्तर प्रदेश, ठीक होने वाले पीड़ितों के डिस्चार्ज को लेकर सरकार की तरफ से जारी हुई नही घोषणा.

कंपनी ने कहा कि महाराष्ट्र में अहमदनगर, नासिक, चंद्रापुर, सोलापुर, जलगांव और सतारा तथा

कर्नाटक में धरवाड़, मैसूरु और कोडागु के किसान 31 जुलाई तक अपने-अपने बैंकों या कंपनी के अधिकृत प्रतिनिधियों के माध्यम से अपनी खरीफ फसल का बीमा करा सकेंगे।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, मोदी सरकार ने नाइट ड्यूटी अलाउंस के नियमों में किया बदलाव.

भारती एक्सा जनरल इंश्योरेंस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) एवं प्रबंध निदेशक (एमडी) संजीव श्रीनिवासन ने कहा, ‘‘हमें खुशी है कि हमें महाराष्ट्र और कर्नाटक के कुछ जिलों में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसानों को उनकी फसल का बीमा उपलब्ध कराने के लिये चुना गया है। इससे उन्हें प्राकृतिक संकटों व अनिश्चितताओं से अपनी फसल की रक्षा करने में मदद मिलेगी। एक जिम्मेदारी बीमाकर्ता के रूप में हमारा उद्देश्य प्राकृतिक आपदा के चलते फसल नष्ट हो जाने पर किसानों को बीमा कवरेज एवं वित्तीय सहयोग प्रदान करना है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\