एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | भरतपुर: उत्तर प्रदेश रोडवेज की बस आगे चल रहे ट्रेलर से टकराई, चार महिलाओं की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के भरतपुर जिले में शुक्रवार को एक सड़क हादसे में चार महिलाओं की मौत हो गई जबकि 13 अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस के अनुसार शुक्रवार दोपहर यह हादसा उस समय हुआ जब उत्तर प्रदेश रोडवेज की एक बस आगे चल रहे ट्रेलर से टकरा गई।

देश की खबरें | भरतपुर: उत्तर प्रदेश रोडवेज की बस आगे चल रहे ट्रेलर से टकराई, चार महिलाओं की मौत

जयपुर, 17 मई राजस्थान के भरतपुर जिले में शुक्रवार को एक सड़क हादसे में चार महिलाओं की मौत हो गई जबकि 13 अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस के अनुसार शुक्रवार दोपहर यह हादसा उस समय हुआ जब उत्तर प्रदेश रोडवेज की एक बस आगे चल रहे ट्रेलर से टकरा गई।

पुलिस उपनिरीक्षक ब्रजेन्द्र सिंह ने बताया कि हलैना महुआ राजमार्ग पर अलीगढ़ से जयपुर की ओर आ रही उत्तर प्रदेश रोडवेज की बस आगे चल रहे एक ट्रेलर से टकरा गई जिससे बस में सवार चार महिलाओं की मौत हो गई जबकि बस में सवार 13 अन्य लोग घायल हो गये।

उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से घायल आठ लोगों को भरतपुर रेफर किया गया है। वहीं अन्य घायलों को उपचार के लिये स्थानीय राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

भरतपुर रेफर किये गये घायलों में से दो की हालत ज्यादा गंभीर है। उन्होंने बताया कि चारों महिलाओं के शवों को पोस्टमार्टम और पहचान के लिये अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।

परिजनों के यहां पहुंचने पर पोस्टमार्टम करवाया जायेगा। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश (यूपी) सड़क परिवहन की बस अलीगढ़ डिपो की है।

बस अलीगढ़ से जयपुर आ रही थी। ट्रेलर भी जयपुर की तरफ आ रहा था और उसमें लकड़ियां भरी हुई थीं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कुंज पृथ्वी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 17, 2024 04:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).