ताजा खबरें | सावरकर और सावित्रीबाई फुले को मरणोपरांत ‘भारत रत्न’ दिया जाए: भाजपा सांसद

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. भारतीय जनता पार्टी के सांसद उन्मेश पाटिल ने सोमवार को लोकसभा में केंद्र सरकार से आग्रह किया कि विनायक दामोदर सावरकर और विख्यात समाज सुधारक सावित्रीबाई फुले को मरणोपरांत ‘भारत रत्न’ प्रदान किया जाए।

नयी दिल्ली, 13 फरवरी भारतीय जनता पार्टी के सांसद उन्मेश पाटिल ने सोमवार को लोकसभा में केंद्र सरकार से आग्रह किया कि विनायक दामोदर सावरकर और विख्यात समाज सुधारक सावित्रीबाई फुले को मरणोपरांत ‘भारत रत्न’ प्रदान किया जाए।

पाटिल ने सदन में शून्यकाल के दौरान यह मांग की।

उन्होंने कहा कि वीर सावरकर ने स्वतंत्रता की लड़ाई में योगदान दिया था, वहीं सावित्रीबाई फुले ने शिक्षा के क्षेत्र में काम किया।

पाटिल ने सरकार से आग्रह किया, ‘‘वीर सावरकर और सावित्री बाई फुले को मरणोपरांत ‘भारत रत्न’ दिया जाए। यह उनके प्रति सम्मान और सच्ची श्रद्धांजलि होगी।’’

भातीय जनता पार्टी के सांसद सुरेश पुजारी ने ओडिशा के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री नबा किशोर दास की हत्या की सीबीआई जांच की मांग की।

उन्होंने कहा, ‘‘सीबीआई जांच से ही इसका पता चल सकता है कि आखिर एक पुलिसकर्मी ने स्वास्थ्य मंत्री की हत्या क्यों की।’’

उल्लेखनीय है कि नबा किशोर दास को गत 29 जनवरी को एक पुलिसकर्मी ने गोली मार दी थी। बाद में उनकी मौत हो गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now