देश की खबरें | भारत माता हर एक भारतीय की आवाज़ हैं: राहुल गांधी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मंगलवार को कहा कि भारत माता हर एक भारतीय की आवाज हैं।

नयी दिल्ली, 15 अगस्त कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मंगलवार को कहा कि भारत माता हर एक भारतीय की आवाज हैं।

उन्होंने स्वतंत्रता दिवस पर अपने संदेश में कन्याकुमारी से कश्मीर तक अपनी 145 दिवसीय ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का उल्लेख किया और अपने अनुभव साझा किए।

राहुल गांधी ने कहा, ‘‘ (यात्रा के दौरान) मेरी प्यारी भारत माता कोई भूमि नहीं थी। यह विचारों का समूह नहीं था। यह कोई विशेष इतिहास, धर्म या संस्कृति नहीं थी, न ही यह कोई जाति थी... भारत माता हर एक भारतीय की आवाज है, चाहे वह कितना भी कमजोर या मजबूत क्यों न हो। भारत सभी आवाजों के अंदर छिपी खुशी, डर और दर्द है।"

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘भारत को सुनने के लिए, मेरी अपनी आवाज, मेरी इच्छाएं, मेरी महत्वाकांक्षाएं खामोश हो गईं। भारत किसी अपने से बात करेगा, लेकिन केवल तभी जब कोई विनम्र और पूरी तरह से चुप हो।’’

उन्होंने फ़ारसी कवि रूमी को उद्धृत करते हुए कहा, "अगर शब्द दिल से आते हैं तो वे दिल में प्रवेश करेंगे।’’

राहुल गांधी ने पुरानी चोट के कारण अपने घुटने में हुए दर्द का भी जिक्र किया, जो उनकी यात्रा शुरू करने के तुरंत बाद उभर आया था।

उन्होंने कहा, ‘‘हर बार जब मैं रुकने के बारे में सोचता था, हर बार जब मैं हार मानने के बारे में सोचता था, तो कोई आता था और मुझे यात्रा जारी रखने की ऊर्जा देता था।’’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Meenu Batra: अमेरिका में 35 साल से रह रही भारतीय महिला को डिपोर्ट करने की तैयारी, बेटे के अमेरिकी सेना में होने के बावजूद ICE ने किया गिरफ्तार

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी