Bharat Jodo Yatra: ‘भारत जोड़ो यात्रा’ करनाल पहुंची, विजेंदर सिंह, कांग्रेस नेताओं ने की पदयात्रा
कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ शनिवार सुबह हरियाणा में पानीपत से करनाल जिले में पहुंची और सैकड़ों लोगों ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ पदयात्रा की.
करनाल (हरियाणा), 7 जनवरी : कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ (Bharat Jodo Yatra) शनिवार सुबह हरियाणा में पानीपत से करनाल जिले में पहुंची और सैकड़ों लोगों ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ पदयात्रा की. ओलंपिक पदक विजेता मुक्केबाज विजेंदर सिंह और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा तथा रणदीप सिंह सुरजेवाला ने यहां घरौंदा में कोहंद गांव से शुरू हुई यात्रा में भाग लिया.
यह यात्रा यहां इन्द्री में रात्रि विश्राम के लिए रुकेगी और अगले दिन सुबह कुरुक्षेत्र जिले की ओर बढ़ेगी. ‘भारत जोड़ो यात्रा’ ने बृहस्पतिवार की शाम उत्तर प्रदेश से हरियाणा में पुन: प्रवेश किया था. गांधी ने शुक्रवार को पानीपत में एक रैली को संबोधित किया और अर्थव्यवस्था तथा बेरोजगारी को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार की आलोचना की. यह भी पढ़ें : Bihar Caste Census: बिहार में जातिगत जनगणना शुरू, जानें कैसे हो रही गिनती, कितना आएगा खर्च?
हरियाणा में 21 से 23 दिसंबर तक यात्रा के पहले चरण में 130 किलोमीटर की दूरी तय की गई और यह नूहं, गुरुग्राम तथा फरीदाबाद जिलों से गुजरी थी. ‘भारत जोड़ो यात्रा’ सात सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई थी और 30 जनवरी को श्रीनगर में राहुल गांधी द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराए जाने के साथ संपन्न होगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 07, 2023 11:50 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

