Bharat Jodo Yatra: भीषण ठंड के बीच ‘भारत जोड़ो यात्रा’ करनाल से कुरुक्षेत्र की ओर बढ़ी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भीषण ठंड और कोहरे के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अगुवाई में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ रविवार सुबह करनाल के नीलोखेड़ी क्षेत्र में दोद्वा से फिर से शुरू हुई।
करनाल (हरियाणा), 8 जनवरी : भीषण ठंड और कोहरे के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की अगुवाई में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ (Bharat Jodo Yatra) रविवार सुबह करनाल के नीलोखेड़ी क्षेत्र में दोद्वा से फिर से शुरू हुई. यह पदयात्रा पानीपत से शनिवार को करनाल जिले में पहुंची थी. कड़ाके की ठंड और कोहरे के बावजूद सैकड़ों लोग करनाल में यात्रा में शामिल हुए. करनाल मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का गृह निर्वाचन क्षेत्र भी है.
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा, रणदीप सिंह सुरजेवाला और कुमारी शैलजा ने हरियाणा में इस पदयात्रा में भाग लिया. यह यात्रा आज कुरुक्षेत्र पहुंचेगी जहां पवित्र ब्रह्म सरोवर क्षेत्र में गांधी शाम को ‘‘आरती’’ करेंगे. हरियाणा में 21 से 23 दिसंबर तक यात्रा के पहले चरण में 130 किलोमीटर की दूरी तय की गई और यह नूंह, गुरुग्राम तथा फरीदाबाद जिलों से गुजरी थी. इस यात्रा ने उत्तर प्रदेश से बृहस्पतिवार शाम फिर से हरियाणा के पानीपत में प्रवेश किया था. यह भी पढ़ें : VIDEO: जहर के डर से अखिलेश यादव ने पुलिस मुख्यालय में नहीं पी चाय, कहा- हमे आप पर भरोसा नहीं
‘भारत जोड़ो यात्रा’ सात सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई थी और 30 जनवरी को श्रीनगर में राहुल गांधी द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराए जाने के साथ संपन्न होगी. यह पदयात्रा अभी तक तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों से गुजर चुकी है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 08, 2023 12:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

