देश की खबरें | ‘भारत जोड़ो यात्रा’ महाराष्ट्र के शेगांव से आगे बढ़ी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ शनिवार को अपने महाराष्ट्र चरण के 13वें दिन शेगांव से आगे बढ़ी और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती के मौके पर दिन में बड़ी संख्या में महिलाओं के पदयात्रा में शामिल होने की संभावना है।
शेगांव (महाराष्ट्र), 19 नवंबर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ शनिवार को अपने महाराष्ट्र चरण के 13वें दिन शेगांव से आगे बढ़ी और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती के मौके पर दिन में बड़ी संख्या में महिलाओं के पदयात्रा में शामिल होने की संभावना है।
पदयात्री बुलढाणा जिले के शेगांव में गजानन दादा पाटिल मार्केटयार्ड से सुबह छह बजे जलंब के लिए रवाना हुए। पैदल मार्च भेस्तान से होकर गुजरेगा और जिले के जलगांव जमोद कस्बे में रात्रि विश्राम किया जाएगा।
पार्टी ने कहा कि स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) की महिलाएं और निर्वाचित महिला प्रतिनिधि दिवंगत प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती के अवसर पर यात्रा में शामिल होंगी।
गांधी ने पदयात्रा के दौरान स्थानीय लोगों से बातचीत की। यात्रा रविवार रात को मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में प्रवेश करेगी।
‘भारत जोड़ो यात्रा’ ने सात नवंबर को महाराष्ट्र में प्रवेश किया था। यह यात्रा सात सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई थी। इसके तहत अभी तक महाराष्ट्र के 15 विधानसभा और छह संसदीय क्षेत्रों से गुजरते हुए नांदेड़, हिंगोली, वाशिम, अकोला और बुलढाणा जिलों की पदयात्रा की जा चुकी है।
गांधी ने यात्रा के महाराष्ट्र चरण में दो जन रैलियों को संबोधित किया। पहली रैली नांदेड़ में 10 नवंबर और दूसरी रैली शेगांव में शुक्रवार को हुई।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 19, 2022 09:36 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

