एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | ‘भारत जोड़ो यात्रा’ महाराष्ट्र चरण के अंतिम दिन बुलढाणा से आगे बढ़ी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ अपने महाराष्ट्र चरण के अंतिम दिन रविवार को बुलढाणा जिले से आगे बढ़ी।

देश की खबरें | ‘भारत जोड़ो यात्रा’ महाराष्ट्र चरण के अंतिम दिन बुलढाणा से आगे बढ़ी

बुलढाणा, 20 नवंबर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ अपने महाराष्ट्र चरण के अंतिम दिन रविवार को बुलढाणा जिले से आगे बढ़ी।

महाराष्ट्र से यह पदयात्रा रविवार रात को मध्य प्रदेश में दाखिल होगी।

‘भारत जोड़ो यात्रा’ रविवार को 74वें दिन में प्रवेश कर गई। यह पदयात्रा शनिवार को साईराम एग्रो सेंटर में रात्रि विश्राम के बाद रविवार सुबह छह बजे बुलढाणा के भेंडवल से फिर से शुरू हुई।

राहुल से मिलने के लिए यात्रा मार्ग में बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हुए थे। इस दौरान कांग्रेस नेता ने उनसे बातचीत की।

सोमवार को ‘भारत यात्रियों’ के लिए विश्राम दिवस रहेगा। इस दिन राहुल गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार करेंगे। गुजरात में विधानसभा चुनाव के लिए एक और पांच दिसंबर को मतदान होना है।

‘भारत जोड़ो यात्रा’ सात सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई थी। इसने सात नवंबर को महाराष्ट्र में प्रवेश किया था। लगभग दो हफ्ते में यह पदयात्रा राज्य के नांदेड़, हिंगोली, वाशिम, अकोला और बुलढाणा जिलों में 15 विधानसभा और छह संसदीय क्षेत्रों से गुजरी।

राहुल ने यात्रा के महाराष्ट्र चरण में दो रैलियों को भी संबोधित किया। पहली रैली नांदेड़ में 10 नवंबर और दूसरी रैली शेगांव में शुक्रवार को हुई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 20, 2022 09:24 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).