देश की खबरें | राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा शुरू

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस शासित राजस्थान में पार्टी नेता राहुल गांधी की अगुवाई वाली ‘भारत जोड़ो यात्रा’ सोमवार सुबह शुरू हुई।

झालावाड़ (राजस्थान), पांच दिसंबर कांग्रेस शासित राजस्थान में पार्टी नेता राहुल गांधी की अगुवाई वाली ‘भारत जोड़ो यात्रा’ सोमवार सुबह शुरू हुई।

कांग्रेस ने यात्रा शुरू होने पर ट्वीट किया, ‘‘कदमों की धीमी न चाल हो, राजस्थान में कुछ ऐसा कमाल हो।’’

पार्टी ने लिखा, ‘‘ ‘भारत जोड़ो यात्रा’ शौर्य की माटी को प्रणाम कर चुकी है और इतिहास की भूमि राजस्थान एक बार फिर इतिहास रचेगी।'

इस यात्रा ने रविवार शाम मध्य प्रदेश से राजस्थान में प्रवेश किया। सोमवार सुबह यात्रा झालावाड़ के झालरापाटन में काली तलाई से शुरू हुई।

यात्रा में राहुल गांधी के साथ मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट, कई मंत्री एवं विधायक भी चले। यात्रा के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

मुख्यमंत्री गहलोत ने यात्रा में शामिल होने आए अन्य यात्रियों से मिलकर उनका हालचाल पूछा और भोजन एवं रात्रि विश्राम एवं ठहरने सहित तमाम व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली।

वहीं कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष डोटासरा ने ट्वीट किया, ‘‘भारत को प्रेम, सद्भाव और एकता के सूत्र में बांधने के लिए राहुल गांधी जी के नेतृत्व में चला ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का कारवां अब राजस्थान में इतिहास बनाने निकल पड़ा है।’’

पूर्व उपमुख्यमंत्री पायलट ने भी यात्रा की तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा, ‘‘युवाओं की उम्मीदों और आशाओं को पूरा करने के संकल्प के साथ आज एक नई सुबह में भारत जोड़ो यात्रा चल पड़ी है। युवा भारत के सपनों को पूरा करने की एक नई दिशा की ओर बढ़ते कदम।’’

यह यात्रा सोमवार को लगभग 14 किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद सुबह करीब 10 बजे बाली बोरदा चौराहा पहुंचेगी। भोजनावकाश के बाद दोपहर साढ़े तीन बजे यात्रा नाहरड़ी से पुन: प्रारंभ होगी। गांधी का शाम को चंद्रभागा चौराहा में नुक्कड़ सभा करने का कार्यक्रम है। रात्रि विश्राम आज झालावाड़ के खेल परिसर में किया जाएगा।

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा आठ सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई थी। पहली बार यह यात्रा किसी कांग्रेस शासित राज्य में पहुंची है। यात्रा 21 दिसंबर को हरियाणा में प्रवेश करने से पहले 17 दिनों में झालावाड़, कोटा, बूंदी, सवाई माधोपुर, दौसा और अलवर जिलों से गुजरते हुए लगभग 500 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। इस दौरान राहुल गांधी 15 दिसंबर को दौसा के लालसोट में किसानों के साथ संवाद करेंगे और 19 दिसंबर को अलवर के मालाखेड़ा में एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Score Update: धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

‘Chor Machaye Shor’ in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में अजीबो-गरीब चोरी, अंबिकापुर कांग्रेस जिला कार्यालय से 72 नल चोरी, चोरों ने जाते-जाते 'लव यू' नोट छोड़ गए

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Toss And Scorecard: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Ebola Outbreak: कांगो-युगांडा में इबोला के बढ़ते मामलों के बीच WHO ने घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, जानें यह दुर्लभ महामारी क्या है