जरुरी जानकारी | भारत बांड ईटीएफ ने 10,000 करोड़ रुपये जुटाए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारत बांड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ईटीएफ) के दूसरे चरण को तीन गुना से अधिक अभिदान मिला है और इसने करीब 10,000 करोड़ रुपये जुटाए हैं।

नयी दिल्ली, 17 जुलाई भारत बांड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ईटीएफ) के दूसरे चरण को तीन गुना से अधिक अभिदान मिला है और इसने करीब 10,000 करोड़ रुपये जुटाए हैं।

भारत बांड ईटीएफ 14 जुलाई को खुला था और यह शुक्रवार को बंद हुआ। निर्गम का मूल आकार 3,000 करोड़ रुपये का था। इसमें 11,000 करोड़ रुपये का ग्रीन-शू विकल्प भी था। इस तरह निर्गम का कुल आकार 14,000 करोड़ रुपये है।

यह भी पढ़े | Monsoon 2020 Forecast: सौराष्ट्र और कच्छ में आज होगी भारी बारिश, IMD ने गुजरात, कोंकण और गोवा के लिए जारी किया अलर्ट.

निवेश एवं लोक संपत्ति प्रबंधन विभाग (दीपम) के सचिव तुहिन कांत पांडेय ने ट्वीट कर कहा, ‘‘भारत बांड ईटीएफ के दूसरे चरण को काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिली। इसे तीन गुना से अधिक अभिदान मिला। इसमें करीब 10,000 रुपये जुटे हैं।’’

उन्होंने कहा कि अभी इसका अंतिम आंकड़ा आना है। इसे सोमवार को जारी किया जाएगा।

यह भी पढ़े | राहुल गांधी बोले- 10 अगस्त तक देश में होंगे कोरोना के 20 लाख से ज्यादा केस, महामारी रोकने के ठोस कदम उठाए सरकार.

भारत बांड ईटीएफ की निश्चित परिपक्वता तीन साल और 10 साल हैं। दिसंबर, 2019 में इसके पहले चरण में 12,400 करोड़ रुपये जुटाए गए थे। अभी ईटीएफ सिर्फ ट्रिपल ए रेटिंग वाले सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों के बांड में निवेश करता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू