जरुरी जानकारी | भारत बायोटेक की साझेदार ऑक्यूजेन ने कनाडा में कोवैक्सीन के लिए मंजूरी मांगी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कोविड-19 टीके के लिए अमेरिका और कनाडा में भारत बायोटेक की साझेदार ऑक्यूजेन इंक ने टीके को मंजूरी दिलाने के लिए हेल्थ कनाडा के पास आवेदन दिया है।
हैदराबाद, 16 जुलाई कोविड-19 टीके के लिए अमेरिका और कनाडा में भारत बायोटेक की साझेदार ऑक्यूजेन इंक ने टीके को मंजूरी दिलाने के लिए हेल्थ कनाडा के पास आवेदन दिया है।
अमेरिकी कंपनी ने एक नियामकीय सूचना में यह जानकारी दी। ‘हेल्थ कनाडा’ कनाडा सरकार का एक विभाग है जो राष्ट्रीय स्वास्थ्य नीति के लिए जिम्मेदार है।
सूचना के मुताबिक यह कदम भारत बायोटेक के तीसरे चरण के क्लिनिकल ट्रॉयल के बाद उठाया गया है। इस क्लिनिकल ट्रायल से करीब 25,800 वयस्कों में टीके की प्रभावकारिता और सुरक्षा का पता चला है।
हेल्थ कनाडा के पास आवेदन रोलिंग रिव्यू के लिए दिया गया है जिसके साथ कनाडा सरकार का यह विभाग टीके को लेकर तुरंत समीक्षा शुरू कर सकता है।
ऑक्यूजेन ने अपनी सहयोगी कंपनी वैक्सीजेन लिमिटेड के जरिए आवेदन दिया है।
हेल्थ कनाडा टीके की सुरक्षा, प्रभावकारिता और गुणवत्ता का समर्थन करने के लिए पेश किए गए प्रमाण की समीक्षा के आधार पर फैसला लेगा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 16, 2021 11:49 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

