देश की खबरें | भंडारा आग : राज्यपान ने मृत शिशुओं के परिवार को दो-दो लाख रुपये की सहायता देने की घोषणा की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने भंडारा के जिला अस्पताल में पिछले सप्ताह लगी आग में मरने वाले 10 शिशुओं के परिवार को दो-दो लाख रुपये की सहायता देने की बुधवार को घोषणा की।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नागपुर, 13 जनवरी महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने भंडारा के जिला अस्पताल में पिछले सप्ताह लगी आग में मरने वाले 10 शिशुओं के परिवार को दो-दो लाख रुपये की सहायता देने की बुधवार को घोषणा की।

भंडारा के जिला अस्पताल में नौ जनवरी के तड़के शिशु वार्ड में आग लग गई थी। घटना में 10 शिशुओं की मौत हो गई जबकि सात को सुरक्षित निकाल लिया गया था।

विज्ञप्ति के अनुसार, बुधवार को अस्पताल के दौरे पर आए राज्यपाल ने कहा कि आग लगने की घटना बहुत दुखद है। उन्होंने प्रशासन से भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए एहतियाती कदम उठाने को कहा।

विज्ञप्ति के अनुसार, कोश्यारी सुरक्षित बचाए गए शिशुओं के वार्ड में भी गए और उनकी मांओं से मिले।

उसमें कहा गया है कि राज्यपाल ने घटना में मरे 10 शिशुओं के परिवार को अपने कोष से 2-2 लाख रुपये की सहायता देने की घोषणा की।

राज्यपाल के साथ महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष नाना पटोले, भंडारा के सांसद सुनील मेंधें और अन्य अधिकारी भी अस्पताल गए थे।

अर्पणा दिलीप

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\