देश की खबरें | पंजाब के मुख्यमंत्री के तौर पर पांच साल का कार्यकाल पूरा करेंगे भगवंत मान : केजरीवाल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कहा कि भगवंत मान पंजाब के मुख्यमंत्री के तौर पर अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा करेंगे।

चंडीगढ़, 16 मार्च आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कहा कि भगवंत मान पंजाब के मुख्यमंत्री के तौर पर अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा करेंगे।

केजरीवाल ने विपक्षी दलों के उन दावों को खारिज कर दिया कि मान को पद से हटा दिया जाएगा।

हालांकि, केजरीवाल ने यह भी कहा कि पंजाब में नशा और भ्रष्टाचार सबसे बड़ी समस्या है।

केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में पार्टी की सरकार के तीन साल पूरे होने पर रविवार को अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर में मत्था टेका।

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल पंजाब के होशियारपुर में 10 दिवसीय विपश्यना ध्यान सत्र पूरा करने के बाद शनिवार को अमृतसर पहुंचे।

स्वर्ण मंदिर में केजरीवाल के साथ उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल और पंजाब सरकार में मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल समेत आम आदमी पार्टी के कई नेता भी मौजूद थे।

‘आप’ ने 2022 में पंजाब में कुल 117 विधानसभा सीट में से 92 सीट जीतकर सरकार बनाई थी।

केजरीवाल ने अमृतसर में संवाददाताओं से कहा, ‘‘मान साहब ने 16 मार्च 2022 को पंजाब के मुख्यमंत्री का पद संभाला था। आज हम यहां गुरु महाराज का आशीर्वाद लेने आए हैं। तीन वर्षों में उन्होंने (गुरुओं ने) हमारा मार्गदर्शन किया और लोगों की सेवा करते रहने की शक्ति प्रदान की। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘आज पंजाब में सबसे बड़ी समस्या नशा और भ्रष्टाचार है। पंजाब के तीन करोड़ लोग नशे और भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग छेड़ने के लिए एक साथ आए हैं... यह न्याय की लड़ाई है ’’

केजरीवाल ने कहा कि वे ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि उन्हें शक्ति प्रदान करें ताकि वे पंजाब के लोगों की सेवा करते रहें।

आप प्रमुख ने कहा, ‘‘ हम यहां पंजाब में लोगों की सेवा करने के लिए हैं, सत्ता के लिए नहीं। ’’

आप के राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों द्वारा यह दावा किए जाने के बारे में पूछे जाने पर कि पंजाब के मुख्यमंत्री को जल्द ही बदल दिया जाएगा, केजरीवाल ने कहा, ‘‘ मान साहब पांच साल पूरे करेंगे, आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है... वे अगले पांच साल भी पूरे करेंगे।’’

पिछले महीने पंजाब में कांग्रेस के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने दावा किया था कि आम आदमी पार्टी के 32 विधायक उनके संपर्क में हैं और पाला बदलने को तैयार हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया था कि भगवंत मान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के संपर्क में हैं।

इससे पहले भगवंत मान ने दावा किया कि पिछले तीन वर्षों में जो काम हुआ है, वह पिछले 70 वर्षों में भी नहीं हुआ।

मान ने दावा किया कि पंजाब के युवाओं को 52,000 सरकारी नौकरियां दी गई हैं तथा राज्य में नशे और भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग शुरू हो गई है।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा, ‘‘16 मार्च 2022 को खटकड़ कलां में हमने पंजाब को फिर से 'रंगला पंजाब' (समृद्ध) बनाने का संकल्प लिया था... हम उस वादे को पूरा करने के लिए नेक नीयत और पूरी ईमानदारी के साथ काम कर रहे हैं।’’

मान ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘इन तीन वर्षों में जो काम हुआ है, वह पिछले 70 वर्षों में भी नहीं हुआ। हम पंजाबियों से किए गए हर वादे को पूरा करेंगे। हम पंजाब से नशे की बुराई को खत्म करने के लिए जारी लड़ाई को उसके तार्किक निष्कर्ष तक ले जाएंगे। पंजाब के तीन करोड़ लोगों को आपके समर्थन और उन पर विश्वास के लिए धन्यवाद। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर छठे स्थान पर पहुंची सनराइजर्स हैदराबाद, शीर्ष तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

KKR vs SRH, TATA IPL 2026 6th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत का स्वाद चखा, केकेआर को 65 रनों से दी पटखनी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Jan Vishwas Bill 2026: राज्यसभा में पास हुआ जन विश्वास बिल, 16 अप्रैल को महिला आरक्षण पर होगी अहम चर्चा

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी